Wed. Oct 28th, 2026

आज दिनांक 23 दिसंबर 2021 को माननीय मंत्री, उद्योग विभाग, बिहार, पटना के अध्यक्षता में उद्योग विभाग से संबंधित पीएमजीवाई, जिला औद्योगिक नव प्रवर्तन योजना, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति, जनजाति/अति पिछड़ा वर्ग उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय अवस्थित सभागार में आहूत की गई।*
1. माननीय मंत्री ने पीएमजीवाई में अधिक से अधिक आवेदन लेने और उसका नियमानुकूल समय पर निस्तारण करने का निर्देश दिया।महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में 34 योजनाओं की स्वीकृति दी गई है।
2. माननीय मंत्री ने बताया कि नावानगर को इंडस्ट्रियल हब के रूप में विकसित किया जाएगा। M/S sgs बायो फ्यूल प्राइवेट लिमिटेड एवं M/S भारत प्लस एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा औद्योगिक क्षेत्र नावानगर में एथेनॉल प्लांट विकसित किया जा रहा है। साथ ही हिंदुस्तान युनिलीवर, आईटीसी जैसी कंपनियों से निवेश करने के लिए बात हो रही है।
3. माननीय सदस्य विधान सभा बक्सर सदर ने जिला औद्योगिक नव प्रवर्तन योजना अंतर्गत जिनमें पांच नया क्लस्टर बनाया जाना प्रस्तावित हैं उसमें चौसा और सरेंजा में कांसा और पीतल के बर्तन बनाने और डुमराव में सिंधोरा बनाने के कार्य को नए कलस्टर के रूप में विकसित करने का सुझाव दिया।
4. जिला पदाधिकारी महोदय ने महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति, जनजाति/अति पिछड़ा वर्ग उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना अंतर्गत आए हुए आवेदनों का विभागीय नियमानुसार यथाशीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया।
*5. बैठक में माननीय सदस्य विधान सभा डुमराव, माननीय सदस्य विधान सभा ब्रह्मपुर, माननीय सदस्य विधान सभा बक्सर सदर, जिला पदाधिकारी बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!