Wed. Oct 28th, 2026

(बिहार तेज न्यूज़ बक्सर) जिले के निवासी व पूर्व राज्यपाल स्व कैलाशपति मिश्रा की पटना में प्रतिमा लगनी चाहिए। यह प्रस्ताव गुरुवार को राज्य के उद्योग मंत्री शहनवाज हुसैन ने उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के सामने रखा। यह दोनों नेता पूर्व राज्यपाल कैलाशपति मिश्रा की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने बक्सर पहुंचे थे। इसके अलावा पंचायत राज मंत्री सम्राट चौधरी, श्रम मंत्री जीवेश मिश्रा, जनक राम खान एवं ‌‌‌भूतत्व मंत्री, मिथिलेश तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा आदि कार्यक्रम में शामिल हुए।

प्रस्ताव पर अपनी सहमति देते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका प्रयास किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक वर्ष उनके पैतृक गांव दुधारचक में कार्यक्रम आयोजित होगा। जो बक्सर अनुमंडल के अंतर्गत आता है। सभी वक्ताओं ने उनकी प्रशंसा की और कहा वे अपने समर्पण के कारण ही भाजपा के भीष्म पितामह कहे जाते थे। समारोह के दौरान भाजपा के नेता व कार्यकर्ता एवं पत्रकार गण को मुख्य रुप से उपस्थित रहे। जिन्हे उप मुख्यमंत्री के हाथ सम्मानित कराया गया। अन्य उपस्थित प्रमुख लोगों ने परशुराम चतुर्वेदी, हिमांशु चतुर्वेदी, संयोजक शशिभूषण मिश्रा, मिथिलेश पांडे सचिव आयोजन समिति ,धनंजय मिश्रा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वं अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!