Wed. Oct 28th, 2026

कृषि विभाग की योजनाओं में समूहों की रहेगी सक्रिय भागीदारी-डीएओ
किसान दिवस के अवसर पर क्षमता अभिवर्द्धन कार्यक्रम का शुभारंभ
बक्सर -जिले में स्थित संयुक्त कृषि भवन के सभागार में दिन गुरुवार को कृषि प्रदौगिकी प्रबंध अभिकरण(आत्मा)बक्सर के तत्वाधान में किसान दिवस के अवसर पर कृषक हितार्थ समूह तथा खाद्य सुरक्षा समूह के क्षमता अभिवर्द्धन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक,आत्मा श्री मनोज कुमार ने कहा कि दस से बीस कृषक संगठित होकर समूह का निर्माण कर सकते है। समूह को पंजीकृत करने हेतु आत्मा संस्थान के बीटीएम एवं एटीएम को जवाबदेही दी गई है। आगे उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में कृषि विभाग की सभी योजनाओ में समूह की सक्रिय भागीदारी होगी। इसके लिए समूह को उदेश्य आधारित कार्य करना होगा। उन्होंने बीटीएम/एटीएम को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि संबंधित प्रखंड में समूह की मासिक बैठक में उपस्थित होकर कृषि विभाग की समस्त योजनाओ की जानकारी दे। आत्मा के प्रभारी उप परियोजना निदेशक विकास कुमार राय ने बताया कि समूह गठन उपरांत समूह के नाम से बैंक खाता खुलवाना अनिवार्य है तभी योजनाओ में शामिल अनुदान का प्रवाह समूह के बीच हो सकेगा। साथ ही समूह को दीर्घकालीन रूप से चलाने हेतु प्रत्येक वर्ष के 31 मार्च के अंदर नवीनीकरण करा लें। आत्मा के समूह प्रभारी चंदन कुमार सिंह ने कहा कि जिले में इस वितीय वर्ष में कुल पचपन समूह का गठन किया गया है जिसमे 38 कृषक हितार्थ समूह तथा 17 खाद्य सुरक्षा समूह शामिल है। मौके पर समूह के सफल संचालन हेतु बक्सर,चक्की,इटाढ़ी के समूहकैश बुक,कार्यवाही पंजी,बचत पंजी,ऋण पंजी, बचत एवं ऋण पासबुक , मार्गदर्शिका,पहचान पत्र मुहैया कराया गया। उक्त कार्यक्रम आगामी 27 से 29 दिसंबर तक संचालित होगा। इस अवसर पर सहायक निदेशक,रसायन श्रीमती वसुंधरा,सहायक भूमि संरक्षण पदाधिकारी राम दयाल सिंह,आत्माकर्मी रघुकुल तिलक,अखिलेश पाण्डेय, दीपक कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!