Wed. Oct 28th, 2026
पत्रकारिता के उत्कृष्ट कार्य के लिए बिहार तेज न्यूज़ को उपमुख्यमंत्री के द्वारा सम्मानित किया गया

आज कैलाश स्मृति पर्व सह सम्मान समारोह का आयोजन बक्सर के श्याम उत्सव वाटिका में हुआ इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के कई मंत्री गण उपस्थित रहे उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन पंचायती राज्य मंत्री सम्राट चौधरी श्रम मंत्री जीवेश मिश्रा जनक राम खनन मंत्री एवं भूतल मंत्री मिथिलेश तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कैलाशपति मिश्रा के पोते शशि भूषण मिश्रा एवं बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे इस सम्मान समारोह में भाजपा के कई लोग को सम्मानित किया गया एवं बक्सर के अनेकों समाजसेवी एवं पत्रकार गण को सम्मानित किया गया मुख्य रूप से कैलाशपति मिश्र के पोते ने कहा कि बक्सर की धरती मेरे परिवार के लिए सदैव प्रिय रहेगी भाजपा के मंत्रियों ने कहा कि कैलाशपति मिश्र को हम सभी सदैव याद रखते हैं एवं उनके बातों का अनुसरण करते हैं भाजपा के भीष्म पितामह के तौर पर जाने जाते थे कैलाशपति मिश्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!