Thu. Sep 17th, 2026

गुरुवार को बक्सर की पावन धरती से विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक श्री राजकुमार चौबे ने 500 गाड़ियों के विशाल काफिले के साथ “सनातन जोड़ो यात्रा” की शुरुआत की। इस यात्रा में हजारों की संख्या में सनातनी जनसमुदाय उत्साह और आस्था के साथ शामिल हुए। यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर राजकुमार चौबे ने कहा कि “सनातन जोड़ो यात्रा का उद्देश्य समाज को एकजुट करना, सनातन संस्कृति के संरक्षण और प्रसार का संकल्प लेना तथा लोगों को अपनी जड़ों से जोड़ना है।”

 

यह यात्रा बक्सर की ऐतिहासिक पंचकोशी परिक्रमा का मार्ग तय करेगी और तीन दिनों तक चलेगी। पूरे मार्ग में श्रद्धालु जनसमूह और स्थानीय लोग आस्था और उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। बक्सर सहित पूरे बिहार में इस यात्रा को लेकर व्यापक चर्चा है। बिहार की राजनीति में जहाँ हाल ही में प्रशांत किशोर और राहुल गांधी की यात्राओं ने सुर्खियाँ बटोरी थीं, वहीं अब राजकुमार चौबे की “सनातन जोड़ो यात्रा” ने नए सियासी और सामाजिक विमर्श को जन्म दे दिया है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इस यात्रा की गूंज ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है और इसे आगामी चुनावी समीकरणों से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!