बक्सर – संयुक्त कृषि भवन,बक्सर के सभागार में दिन बृहस्पतिवार को दो दिवसीय किसान वैज्ञानिक वार्ता लाप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार, उप परियोजना निदेशक श्री रणधीर कुमार एवं केवीके के वैज्ञानिक रामकेवल एवं हरगोबिंद जायसवाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा श्री धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आत्मा द्वारा आयोजित किसान वैज्ञानिक वार्तालाप किसानों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा क्योंकि इस वार्तालाप में खरीफ मौसम में उगाई जाने वाली फसल के बारे में कृषक, वैज्ञानिक द्वारा जिज्ञासु प्रश्न का समाधान पाकर अपनी फसल को बेहतर तरीके से स्वस्थ रखकर उत्पादन में वृद्धि कर सकते है। कार्यक्रम में उपस्थित केवीके के वैज्ञानिक श्री रामकेवल एवं श्री हरगोविंद जायसवाल द्वारा खरीफ मौसम में उगाई जाने वाली फसलों के प्रबंधन पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी डुमरांव श्री शालिग्राम सिंह, आत्माकर्मी विकास कुमार राय, त्रिपुरारीशरण सिन्हा, रघुकुल तिलक, प्रगतिशील कृषक दशरथ सिंह, गणेश पाण्डेय, मनोज कुमार सहित तीस कृषक उपस्थित थे।