
भारतीय रेलवे का NTPC का रिजल्ट आने के बाद बिहार के अनेकों जिलों में छात्रों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है अभी एक-दो दिन पहले ही पटना में आरा में प्रदर्शन हुआ था अब यह प्रदर्शन बक्सर में भी आज देखने में आया छात्रों का कहना है कि एक तो सरकार बहाली नहीं निकालती है जो बहाली आई है उस पर भी कुछ ना कुछ अड़ंगा लगाकर रोका जाता है इससे विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में जा रहा हैआरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के रिजल्ट आने के बाद बिहार में कई स्टेशनों पर परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों ने रिजल्ट में धांधली का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया है. इसी कड़ी में बक्सर स्टेशन पर भी सैकड़ों छात्रों ने रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया था. इस दौरान करीब सवा चार घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा. अभ्यर्थियों के प्रदर्शन की वजह से स्टेशन परिसर छावनी में तब्दील हो गया था.आरोपबता दें कि, आरआरबी एनटीपीसी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र मिश्रा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोरख राम, स्टेशन प्रबंधक राजन कुमार, आर पी एफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार, नगर थानाध्यक्ष दिनेश मालाकार और औद्योगिक क्षेत्र थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सहित सैकड़ों पुलिसकर्मी मौजूद थे. इस दौरान स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ छात्रों ने भी काफी संयम का परिचय दिया जिसकी वजह से बक्सर में कोई अप्रिय घटना नहीं घटी.आंदोलनदरअसल, अभ्यर्थियों के प्रदर्शन की वजह से डीडीयू-पटना रेल रूट पर यातायात करीब सवा चार घंटे बाधित रहा. डीडीयू जंक्शन से होकर जाने वाली आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें जहां तहां खड़ी रही. छात्रों के हंगामा को देखते हुए कई गाड़ियों के रुट पिछले स्टेशनों से ही डायवर्ट कर दिए गया था. इस बाबत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि, छात्रों का मामला था इसलिए धैर्य से काम लेना था और छात्रों ने भी काफी धैर्य रखा. उन्होंने अपना मांगपत्र दिया है जिसे उचित कार्यालय तक पहुंचा दिया जाएगा।