
न्यायालय जाने से पहले एक बार विधिक प्राधिकार में न्याय के लिए कोशिश जरूर करें : – धर्मेंद्र तिवारी,
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव -सह- अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश , बक्सर धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने आज विधिक सेवा सदन भवन, व्यवहार न्यायालय परिसर में स्थित फ्रंट ऑफिस पर आयोजित कार्यक्रम में विधि स्नातकों को संबोधित करते हुए कहा कि लोग न्यायालय जाने से पहले एक बार विधिक सेवा प्राधिकार में आकर अपने न्याय पाने की कोशिश अवश्य करें। यहाँ मुफ्त में कानूनी मदद एवं न्याय आपको मिलेगा। देश के प्रत्येक नागरिक को कानूनी सहायता, कानूनी मदद और कानूनी सलाह हर उस अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है, जो आर्थिक कारणों से कमजोर होने के कारण अपने अधिकारों को नहीं समझ पा रहे हैं। ऐसे लोगों को मदद करने के लिए जिला प्राधिकार की ओर से कानूनी तौर पर मजबूत करना है। ताकि वह अदालतों में अपने वादों को सही ढंग से प्रस्तुत कर सकें। उन्होंने सभी विधि स्नातकों को एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का भी निर्देश दिया। जिससे आम लोगों तक को सरकार द्वारा दी जाने वाली कानूनी सहायता एवं योजनाओं का लाभ आसानी से पहुंचाया जा सके। वही सभी लोगों को उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने अपने सभी महाविद्यालयो के अन्य विद्यार्थियों को इस ग्रुप से ग्रुप से जोड़। जिससे अधिक से अधिक लोगो को लाभ पहुंचाने का कार्य हो सके। उन्होंने कहा की जिला विधिक सेवा प्राधिकार का गठन सन 1987 में देश स्तर पर बनाया गया था। लेकिन वह फाइलों में ही दबी रह गया । जिसे धरातल पर अब उतारा गया है । आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम कर साथ ही साथ डोर टू डोर अभियान भी किया जा रहा है। दूसरे चरण के प्रथम सप्ताह में आज 26 अक्टूबर को श्री सरोज यादव द्वारा इटाढ़ी प्रखंड के विक्रम इंग्लिश पंचायत के लोधास यादव डेरा गांव, मदन देहरा, रसूलपुर, बालादेवा गांव में , कमला शंकर तिवारी द्वारा राजाराम के हाता, वसीम खान द्वारा सहारनपुर के निरंजनपुर हाई स्कूल में, अनिशा भारती द्वारा ग्राम केरला गांव, लखन डीहरा गांव, ज्योति कुमार द्वारा नवानगर प्रखंड के रूपसागर पंचायत में, गांव गुंजा, चुनाव खास, धन भखरा आदि में, शत्रुघ्न कुमार सिन्हा औऱ मंजू कुमारी द्वारा बोक्सा पंचायत के रामदेवरा गांव में , और आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाकर, आस लाल कुमार द्वारा पुराना भोजपुर के मठिया गांव में, सोनू कुमार द्वारा केशव प्रखंड के केशठ पंचायत, जनवादी में, राहुल मिश्रा द्वारा प्रमाण पुर पंचायत के तेतरहाट गांव एवं मुसहर टोली आदि बस्तियों में, वही प्रेम प्रकाश और ओमप्रकाश सिंह द्वारा वरुणा पंचायत के बरुना गाँव के स्कूल में विधिक जागरूकता का कार्यक्रम किया गया। साथ ही पैनल अधिवक्ता कंचन कुमारी, राकेश रंजन, रीमा कुमारी, अशोक कुमार पाठक, शिवदयाल पाण्डेय, कुमार मानवेंद्र, दीपिका केसरी, कंचन कुमारी , सहारनपुर बक्सर में पैनल अधिवक्ता श्री विष्णु दत्त द्विवेदी एवं वसीम खान द्वारा मदरसा स्कूलो में जागरूकता कार्यक्रम उसके साथ ही घर-घर संपर्क अभियान आदि द्वारा जिले के अन्य जगह पर विधिक जागरूकता का काम किया गया।