
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया न्याय रथ रवाना
सचिव जिला प्राधिकार, बक्सर के निर्देश पर में निकाली गई विधि स्नातकों द्वारा जागरूकता रैली
राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में पिछले पच्चीस दिनों से चल रहे पैन इंडिया कार्यक्रम के सहयोग में एसजेवीएन भी उतर आया। उसने गांव-गांव तक न्याय की सन्देश पहुचने के लिए वाहन मुहैया कराई। न्याय रथ को जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंजनी कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखा रवाना किया। वह जिले के 11 सौ 36 गांव तक पहुचेगा।
इसके साथ ही विधि महाविद्यालय के छात्रों ने विधिक सेवा सदन से एक जागरूकता रैली निकाली। वह न्यायालय, समाहरणालय होते हुए नगर में भ्रमण किया और लोगों को न्यायालय जाने से पहले प्राधिकार से संपर्क करने का सुखद संदेश दिया।
इस सम्बंध में प्राधिकार के सचिव धर्मेंद्र तिवारी ने बताया की, पिछले 2 अक्टूबर से जिले भर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इससे लोगों में जागरूकता उत्पन्न हो रही है। लोग अपने वाद के निपटारा कराने में रुचि लेने लगे हैं। अब तक लगभग चार सौ वाद प्री लिटिगेशन के तहत निपटारा कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अगर किसी को भी किसी तरह की समस्या हो तो सीधे न्यायालय में न पहुंचे। एक बार प्राधिकार में आवेदन अवश्य करें। उनकी हर संभव मदद की जाएगी। जिसका वे हकदार है। यहां बिना किसी खर्चे का कम समय में मामले का निपटारा करा दिया जाएगा। जागरूकता कार्यक्रम में आज पैनल अधिवक्ता, राकेश रंजन एवं विधि सेवक संदीप कुमार द्वारा खुटहा पंचायत में, विमल पाठक द्वारा निमेज पंचायत में, मदन प्रजापति एवं अशोक कुमार पाठक द्वारा सारिंगपुर पंचायत में , राधेश्याम तिवारी द्वारा गंगोली पंचायत के मल्लाह टोली में, आश लाल कुमार द्वारा डुमराव प्रखंड के प्राथमिक विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्र में , मोहम्मद शमसुद्दीन द्वारा चौसा प्रखंड के देवरी गांव में, अनीशा भारती द्वारा डुमराँव प्रखंड के अरियाओं बाजार में, प्रीति कुमारी, कंचन कुमारी द्वारा चक्की प्रखंड के गांव में, प्रभाकर मिश्रा द्वारा जुआ राम के डेरा में, शत्रुघ्न सिन्हा एवं मंजू कुमारी द्वारा बोक्सा पंचायत में, शंकर दयाल वर्मा द्वारा बक्सर जिले के नगर क्षेत्रों में, ज्योति कुमार द्वारा नवानगर प्रखंड के रूप सागर नगर पंचायत में, सरोज कुमार द्वारा राजपुर प्रखण्ड में विधिक जागरूकता का कार्य किया गया।