Mon. Oct 26th, 2026

बक्सर जिला के सभी निवासियों को विधिक जागरूकता हेतु न्याय रथ को विधिक सेवा सदन के परिसर से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बक्सर के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंजनी कुमार सिंह एवं एसटीपीएल बक्सर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव सूद द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इस न्याय रथ से लोगों को विधिक जागरूकता किया जाएगा।इस अवसर पर एसटीपीएल बक्सर के प्रमुख मानव संसाधन आर एन बनर्जी एवं डालसा सचिव सह न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार तिवारी भी उपस्थित थे। न्याय रथ के रवाना उपरांत विधिक सेवा सदन परिसर से विधि छात्रों को भी बक्सर शहर में जन जागरुकता हेतु डालसा सचिव सह न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार तिवारी एवं संजय मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाई गई। विधि छात्रों द्वारा पूरे बक्सर के मुख्य शहरों में विधिक जागरूकता किया जाएगा।

इसके साथ ही विधि महाविद्यालय के छात्रों ने विधिक सेवा सदन से एक जागरूकता रैली निकाली। वह न्यायालय, समाहरणालय होते हुए नगर में भ्रमण किया और लोगों को न्यायालय जाने से पहले प्राधिकार से संपर्क करने का सुखद संदेश दिया।
इस सम्बंध में प्राधिकार के सचिव धर्मेंद्र तिवारी ने बताया की, पिछले 2 अक्टूबर से जिले भर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इससे लोगों में जागरूकता उत्पन्न हो रही है। लोग अपने वाद के निपटारा कराने में रुचि लेने लगे हैं। अब तक लगभग चार सौ वाद प्री लिटिगेशन के तहत निपटारा कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अगर किसी को भी किसी तरह की समस्या हो तो सीधे न्यायालय में न पहुंचे। एक बार प्राधिकार में आवेदन अवश्य करें। उनकी हर संभव मदद की जाएगी। जिसका वे हकदार है। यहां बिना किसी खर्चे का कम समय में मामले का निपटारा करा दिया जाएगा। जागरूकता कार्यक्रम में आज पैनल अधिवक्ता, राकेश रंजन एवं विधि सेवक संदीप कुमार द्वारा खुटहा पंचायत में, विमल पाठक द्वारा निमेज पंचायत में, मदन प्रजापति एवं अशोक कुमार पाठक द्वारा सारिंगपुर पंचायत में , राधेश्याम तिवारी द्वारा गंगोली पंचायत के मल्लाह टोली में, आश लाल कुमार द्वारा डुमराव प्रखंड के प्राथमिक विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्र में , मोहम्मद शमसुद्दीन द्वारा चौसा प्रखंड के देवरी गांव में, अनीशा भारती द्वारा डुमराँव प्रखंड के अरियाओं बाजार में, प्रीति कुमारी, कंचन कुमारी द्वारा चक्की प्रखंड के गांव में, प्रभाकर मिश्रा द्वारा जुआ राम के डेरा में, शत्रुघ्न सिन्हा एवं मंजू कुमारी द्वारा बोक्सा पंचायत में, शंकर दयाल वर्मा द्वारा बक्सर जिले के नगर क्षेत्रों में, ज्योति कुमार द्वारा नवानगर प्रखंड के रूप सागर नगर पंचायत में, सरोज कुमार द्वारा राजपुर प्रखण्ड में विधिक जागरूकता का कार्य किया गया। अवसर पर एन‌एस‌एस जिला संयोजक प्रोफेसर अखिलेश मंडल,डीएल‌एस‌ए कर्मी सुधीर कुमार, दीपेश श्रीवास्तव, संजीव, सुमित,एन‌एस‌एस टीम लीडर सुंदरम, सुनील, मनोज रवानी , पैनल अधिवक्ता विष्णु दत्त द्विवेदी एवं वसीम खान सहित अन्य अधिवक्ता एवं पीएलवी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!