
जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में कोविड-19 की टेस्टिंग/टीकाकरण की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय अवस्थित कार्यालय कक्ष में आहूत की गई।*
1. जिला पदाधिकारी महोदय ने सिविल सर्जन एवं विशेष कार्य पदाधिकारी को निर्देश दिया कि समन्वय स्थापित कर जिला स्तर पर कोविड से संबंधित कोषांगों का शीघ्र ही गठन करना सुनिश्चित करें।
2. जिला पदाधिकारी महोदय ने सिविल सर्जन बक्सर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं डी0पी0एम0 को निर्देश दिया कि प्रतिदिन जिले के लक्ष्य के अनुसार कम-से-कम 4500 व्यक्तियों का कोविड का जाँच करना सुनिश्चित करें एवं उप विकास आयुक्त अपने स्तर पर कोविड जाँच के संबंध में प्रतिदिन समीक्षा करेंगे।
3. जिला पदाधिकारी महोदय ने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद बक्सर एवं डुमराँव को निर्देश दिया कि कोविड की जाँच के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें तथा आवश्यकतानुसार अपने स्तर से चिन्हित स्थलों पर भी कोविड की जाँच कराना सुनिश्चित करें।
4. जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि दिनांक 03 जनवरी 2022 से 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों को कोविड का वैक्सीन दिया जाना है, सिविल सर्जन बक्सर एवं जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी बक्सर को आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया गया।
5. जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया गया कि सभी पंचायतों के उच्च विद्यालय में बच्चों के टीकाकरण हेतु सेशन साईट बनाई जाए तथा इसके बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय। साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया कि सभी सरकारी विद्यालयों के 15 से 18 वर्ष तक बच्चों को सूचीबद्ध कर उनके अभिभावक के मोबाईल नम्बर सहित विवरणी एवं पंचायतवार उच्च विद्यालयों की सूची सिविल सर्जन बक्सर को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
6. जिला पदाधिकारी महोदय ने जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका को निर्देश दिया कि दिनांक 03 जनवरी 2022 से प्रारम्भ हो रहे 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों को कोविड का वैक्सीनेशन के बारे में जीविका के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराए।
7. जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा कोविड के द्वितीय डोज के टीकाकरण की समीक्षा की गई। सिविल सर्जन बक्सर, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं डी0पी0एम0 को निर्देश दिया गया कि कार्य योजना बना कर अगले तीन दिन तक 40000 व्यक्तियों का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही दिनांक 10 जनवरी 2022 तक द्वितीय वैक्सीनेशन के डयू को न्यूनतम करना सुनिश्चित करेंगे।
8. जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा दिनांक 10 जनवरी 2022 से दिनांक 12 जनवरी 2022 को बुस्टर डोज दिये जाने हेतु तैयारियों की समीक्षा की गई। सिविल सर्जन, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं डी0पी0एम0 को निर्देश दिया कि वैसे हेल्थ वर्कस एवं फ्रंट लाईन वर्कर्स जिनका द्वितीय डोज का 39 सप्ताह की अवधि पूर्ण हो गया है उनका दिनांक 10 जनवरी 2022 से दिनांक 12 जनवरी 2022 तक बुस्टर डोज का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करेंगे।
9. जिला पदाधिकारी महोदय ने जिला प्रोग्राम पदाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं डुमराँव को निर्देश दिया गया कि अपने कर्मियों को उक्त अवधि में बुस्टर डोज लगाना सुनिश्चित करेंगे।
10. जिला पदाधिकारी महोदय ने जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि पुलिस विभाग के कर्मचारी एवं पदाधिकारी को पुलिस केंद्र में एक बूस्टर डोज हेतु सेशन साइट बनाना सुनिश्चित करें।
*11. बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, सिविल सर्जन बक्सर, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी बक्सर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आई0सी0डी0एस0 बक्सर, जिला परियोजना प्रबंधक (जीविका), डी0पी0एम0, यूनिसेफ, केयर इंडिया, डब्लयू0एच0ओ0 कार्यालय कक्ष से एवं वीडियों काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक जीविका उपस्थित थे।