Mon. Sep 14th, 2026

आत्मा द्वारा गठित समूहों में उत्कृष्ट समूह को मिलेगा अवार्ड-डीएओपचपन समूहों का चार दिवसीय क्षमता अभिवर्द्धन कार्यक्रम सम्पन्नबक्सर: कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण(आत्मा) बक्सर द्वारा कृषक हितार्थ समूह तथा खाद्य सुरक्षा समूह का गठन कर कृषि व कृषि से सम्बद्ध विभागों के लाभकारी योजनाओं को जोड़ने की योजना है। इस कड़ी में सुदूर ग्राम स्तर तक आत्मा के बीटीएम व एटीएम के माध्यम से समूह गठन का प्रचार-प्रसार अबतक कुल पचपन समूहों का निर्माण किया जा चुका है। इन समूहों के सर्वांगीण विकास हेतु चार दिवसीय क्षमता अभिवर्द्धन कार्यक्रम का आयोजन दिन बुधवार को संपन्न हो गया। डीएओ श्री मनोज कुमार ने बताया कि अगर कोई समूह नियमानुसार नवीनीकरण, बैंक में राशि का हस्तांतरण, उदेश्य आधारित उत्कृष्ट कार्य करता है, वैसे चयनित समूहों को अवार्ड दिया जायेगा। आगे उन्होंने कहा कि आत्मा द्वारा कृषक परिभ्रमण, प्रशिक्षण, किसान पाठशाला इत्यादि कार्यक्रमों में समूहों को प्राथमिकता के आधार पर लाभान्वित किया जा रहा है साथ ही कस्टम हायरिंग सेंटर योजना में समूहों को अस्सी प्रतिशत अनुदान पर कृषि यंत्र बैंक उपलब्ध कराया जायेगा। इसके लिए समूह के अध्यक्ष,सचिव तथा कोषाध्यक्ष प्रत्येक वर्ष 31 मार्च के अंत में बीटीएम या एटीएम की सहायता से समूह का नवीनीकरण नियमित रुप से कराये। आत्मा के प्रभारी उप परियोजना निदेशक विकास कुमार राय ने समूह के क्रियाकलाप के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समूह के सफल संचालन हेतु कैश बुक, ऋण पंजी, बचत पंजी, कार्यवाही पंजी तथा पासबुक का संधारण करना अनिवार्य है। इसके संधारण हेतु आत्मा के लेखापाल अखिलेश पाण्डेय तथा दीपक कुमार यादव द्वारा विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। आत्मा के समूह प्रभारी चंदन कुमार सिंह ने समूह के सफल संचालन हेतु आवश्यक टीप्स दिया। उन्होंने कहा कि समूह में शामिल सभी सदस्य प्रत्येक माह मे निश्चित तिथि को अनिवार्य रुप से बैठक करें तथा बैठक में पारदर्शी तरिके से सदस्यता शुल्क का लेनदेन करें। इस कार्यप्रणाली से लंबे समय तक समूह को संचालित किया जा सकता है। मौके पर समूह के सदस्यों के बीच बचत पंजी, कार्यवाही पंजी,ऋण पंजी, कैश बुक, पहचान-पत्र,बैग तथा फ्लैक्सी बैनर दिया गया। इस मौके पर सहायक निदेशक पौधा संरक्षण गिरीराज कुमार, सहायक निदेशक,रसायन वसुंधरा, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी कमलेश प्रसाद, आत्माकर्मी रघुकुल तिलक,दीपक कुमार,त्रिपुरारी शरण सिन्हा, विपिन कुमार शर्मा सहित समूह के अध्यक्ष,सचिव तथा कोषाध्यक्ष उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!