Wed. Jul 29th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में कोविड-19 संक्रमण से उत्पन्न स्थिति से निपटने हेतु तैयारियों के निमित समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई। जिला पदाधिकारी महोदय ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए जुडे़ जिला के सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव को तथा सभागार में उपस्थित जिला के वरीय पदाधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में निदेश देते हुए कहा कि कोविड-19 संक्रमण के फैलाव से बचने हेतु निर्गत आदेश का अक्षरशः अनुपालन करवाना सुनिश्चित करें। रात्रि काल में स्टेशन पर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल मुस्तैदी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। वरीय पदाधिकारियों के द्वारा रात्रि में स्टेशन पर औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों की कोविड जाँच हेतु की गई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया जाएगा। माइक्रो कन्टेमेन्ट जोन में पोस्टर चिपकाने का भी आदेश दिया गया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी को माइक्रो कन्टेमेन्ट जोन का भ्रमण कर प्रतिवेदन देने को कहा गया। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है। परन्तु लापरवाही स्थिति को खतरनाक बना सकती है। मास्क चेकिंग अभियान तेज करने का भी निदेश दिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी थाना प्रभारियों को मास्क पहनने हेतु रोको टोको अभियान में तेजी लाने का निदेश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, सिविल सर्जन बक्सर, जिला के वरीय पदाधिकारीगण एवं वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!