Thu. Jul 30th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के आदेशानुसार राजपुर प्रखण्ड के अठारह पंचायतों में संचालित मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना के तहत क्रियान्वियत/पूर्ण योजनाओं की जाँच हेतु जिला स्तरीय/अनुमण्डल स्तरीय पदाधिकारियों की टीम को भेजा गया। सभी टीम के साथ तकनीकी विभागों के अभियंतागण भी सम्मिलित थे। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को आदेश दिया गया कि वे जाँचोपरान्त सुस्पष्ट मंतव्य सहित प्रतिवेदन संध्या 06:00 बजे तक देना सुनिश्चित करेंगे। जाँच दल को यह भी निदेशित किया गया कि जाँच में पायी गयी अनियमितता के आलोक में यदि राशि के गबन का मामला बनता है तो राशि का निर्धारण करते हुए कार्रवाई करने संबंधी मंतव्य भी अपने-अपने प्रतिवेदन में स्पष्ट रूप में अंकित करना सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!