Wed. Jul 29th, 2026

आज दिनांक 28 दिसम्बर 2020 को उप विकास आयुक्त बक्सर श्री योगेश कुमार सागर के द्वारा समाहरणालय के सभागार में गाड़ियों की नीलामी पूर्वाहन 11:30 बजे से आहूत की गई। उप विकास आयुक्त ने बताया कि नीलामी में कुल 15 गाड़ी नीलाम हुई। नीलामी हुई गाड़ियों में 04 चार चक्का 03 गाड़ी है 02 चक्का गाड़ी 11 मोटरसाइकिल एवं 01 साइकिल की नीलामी हुई। जिससे कुल नीलामी में प्राप्त राशि 15 लाख 04 हजार 800 रूपये प्राप्त हुआ है। इसमें सबसे अधिक बोली र्स्कापियों गाड़ी पर लगाई गई। जिसका बोली 10 लाख 22 हजार तक पहुँची। नीलामी में बताया गया कि निलामी की अगली बोली 12.01.2021 को समाहरणालय के सभाकक्ष में रखा गया है। नीलामी में जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर, उत्पाद अधीक्षक बक्सर, नजारत उप समाहर्ता बक्सर एवं प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!