Mon. Oct 26th, 2026

देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव, कार्यक्रम कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बकसर में किया गया। कार्यक्रम दिनांक 02 अक्टूबर से 14 नवंबर तक किया जाएगा। इस अवसर पर माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला प्राधिकार, श्री अंजनी कुमार सिंह द्वारा न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए इसकी शुरुआत की गई । मौके पर माननीय जिला न्यायाधीश द्वारा कहा गया कि जो व्यक्ति पढ़े लिखे हैं, वह अपना अधिकार ले लेते हैं और कर्तव्य भी निभाते हैं मगर जो व्यक्ति निरक्षर हैं वह अपना कर्तव्य निभाते हैं और अधिकार के बारे में नहीं जानते हैं । हमें इस न्याय रथ के माध्यम से आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उन्हें उनके अधिकारों को बताना है। अपने जिला प्राधिकार के द्वारा उन्हें वह अधिकार दिलाना है। हमारे जिले में एक भी व्यक्ति यदि अपने मौलिक अधिकार और विधिक सेवा से अगर वंचित रह जाता है तो यह हमारी और जिला प्राधिकार के लिए कर्तव्य परायणता नहीं होगी । हमें सरकार द्वारा यही कार्य दिया गया है कि हमारे जिले में कोई भी व्यक्ति अपने अधिकार से वंचित न रह जाए। इस अवसर पर जिले में कार्यरत सभी पैनल अधिवक्ता एवं सभी पारा विधिक स्वयंसेवकों द्वारा जिले के प्रत्येक गांव, प्रखंड, पंचायत, ग्राम कचहरी, सरकारी कार्यालय, वार्ड जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों में जाकर उन्हें विधिक सेवा का उद्देश्य , नालसा की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताने एवं विधिक सेवा क्या है , इसका उद्देश्य क्या है, कैसे वे विधिक सहायता प्राप्त कर सकते है इसके बारे में जानकारी देने के लिए लोगो को जागरूक करने के लिए उन्हें कहा गया है। मौके पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर श्री धर्मेंद्र कुमार तिवारी द्वारा सभी पैनल अधिवक्ताओं को एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों को कार्यालय भवन विधिक सेवा सदन में संबोधित करते हुए उन्हें नालसा की सभी योजनाएं एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और जिला विधिक सेवा प्राधिकार का गठन भारतवर्ष के प्रत्येक जिले में क्यों किया गया है। इसका उद्देश्य क्या है ।पारा विधिक स्वयंसेवक का क्या कार्य है उनका उद्देश्य क्या है ,उनके क्या कर्तव्य हैं। वह लोगों को कैसे उनका अधिकार दिलवाए । पैनल अधिवक्ता का क्या कार्य है यह किस प्रकार जिला प्राधिकार एवं आम जनमानस को उनके अधिकार दिला पाएंगे । इसके बारे में बताया गया। मौके पर कार्यालय कर्मी सुधीर कुमार, दीपेश श्रीवास्तव, सुनील कुमार आदि पैनल अधिवक्ता श्रीमती नीलम कुमारी, श्री प्रमोद कुमार, कुमार मानवेन्द्र, श्रीमती आरती राय एवं अन्य पारा विधिक सेवक अविनाश कुमार श्रीवास्तव, अरविंद कुमार, संदिप कुमार, अंजुम कुमार, हरे राम यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!