
जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में नगर विकास की योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक एवं भविष्य में नगर परिषद का विकास के संबंध में समाहरणालय सभागार में बैठक आहूत की गई। सर्वप्रथम कार्यापालक पदाधिकारी नगर परिषद के द्वारा बक्सर नगर परिषद की भौगोलिक एवं ऐतिहासिक विकास की जानकारी दी गई। जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा कार्यापालक पदाधिकारी नगर परिषद को निदेश दिया गया कि प्रत्येक माह का जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रेशन की जानकारी संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी को अगली माह की पंचवी तिथि से पहले भेजना सुनिश्चित करें। साथ ही बुडको को निदेश दिया गया कि मरम्मत का कार्य गुणवतापर्ण करें। जिला पदाधिकारी महोदय ने एक जिला स्तरीय टीम बनाकर नल जल योजना अंतर्गत हो रहे मरम्मत का कार्य को जाँच करने का निदेश दिया। साथ ही बुडको को हो रहे मरम्मत कार्य का निरंतर निरीक्षण कर प्रतिवेदन देने का निदेश दिया। जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा कार्यापालक पदाधिकारी नगर परिषद को निदेश दिया गया कि नगर परिषद में सभी सार्वजनिक शौचालयों एवं यूरिनल का साफ-सफाई रखना सुनिश्चित करेंगे तथा सात दिनों के अंदर सभी सार्वजनिक शौचालयों यूरिनल की साफ-सफाई करते हुए एक टीम को निरंतर क्रियाशील रखने का निदेश दिया। जो निरंतर सार्वजनिक शौचालयों एवं यूरिनल की साफ-सफाई करें। जिला पदाधिकारी महोदय ने बक्सर नगर परिषद के तीन सड़के किला मैदान से हॉस्पीटल रोड तक, रामरेखा घाट से पी0पी0 रोड तक एवं अम्बेडकर चौक से इटाढी रोड तक, रोड के दोनो किनारें पौधारोपण करने का निदेश दिया तथा साथ ही कवलदह पोखरा की साफ-सफाई एवं सौन्द्रर्यीकरण के लिए कार्यापालक पदाधिकारी नगर परिषद को निदेश दिया। जिला पदाधिकारी महोदय ने सख्त शब्दों में कार्यापालक पदाधिकारी नगर परिषद को निदेश दिया कि सार्वजनिक जगहों यथा चौक-चौराहों पर किसी भी तरह का प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग लगाने को प्रतिबंधित करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, कार्यापालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।