
जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा पंचायत चुनाव को लेकर मतदान के पश्चात पोल्ड ईवीएम एवं मतपेटिकाओ का संधारण तथा मतगणना की तैयारी के संबंध में जायजा लेने हेतु बाजार समिति में स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बाजार समिति स्थित मतगणना केंद्र, पदवार ब्रजगृह निर्माण तथा पदवार मतगणना हॉल के निर्माण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। पोलड मतपेटीकाओ के संग्रहण के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों एवं पदनुसार व्यवस्था कराने हेतु पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। राज्य निर्वाचन आयोग बिहार के अद्यतन दिशा निर्देश के अनुसार किया जाएगा। अभ्यर्थियों एवं उनके अभिकर्ताओं तथा मतगणना कार्मिकों के संचलन संबंधित योजना पर विस्तार पूर्वक विश्लेषण करते हुए पद रूप तैयारी करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।