Mon. Oct 26th, 2026

खाद्य एवं उपभोक्ता सरंक्षण विभाग, बिहार, पटना के पत्रांक 3966/खाद्य, दिनांक 21.09.2021 द्वारा रबी विपणन मौसम 2022-23 हेतु रबी फसलों के लिए निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य के आधार पर राज्यों के किसानों से गेहूँ की अधिप्राप्ति किए जाने हेतु गेहूँ के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015/रु० प्रति क्वींटल निर्धारित की गई है। किसानों से अनुरोध है कि रबी विपणन मौसम 2022-23 हेतु रबी फसलों के लिए निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य के आधार पर गेहूँ के लिए निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015/ रु० प्रति क्वींटल की दर से अपने प्रखण्ड अन्तर्गत पैक्स/व्यापार मण्डल को बिक्री कर सकते है। किसानों को कठिनाई होने पर अपने प्रखण्ड के संबंधित प्रखण्ड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अथवा जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी से सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!