Fri. Apr 24th, 2026

केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संतों लिया आशीर्वाद

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण, पर्यावरण वन व जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संतो से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गुरु के आशीर्वाद से ही सभी कार्य सिद्ध होते हैं। उन्होंने गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर पद्म विभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने के उपरांत नई दिल्ली में श्री श्री 1008 स्वामी जी अवधूत जी महाराज से दर्शन कर आशीर्वाद व उनका सानिध्य प्राप्त किया। इसके उपरांत पूर्व केंद्रीय मंत्री, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, संगठन शिल्पकार मुरली मनोहर जोशी से उनके आवास पर मुलाकात कर गुरु पूर्णिमा पर आशीर्वाद प्राप्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!