*एक वर्ष की तपस्या, सेवा और संघर्ष की गाथा, 22 जनवरी को बक्सर में स्थापना दिवस सह कंबल वितरण समारोह का भव्य आयोजन*
बक्सर : आपको सूचित करते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि सनातन संस्कृति, भारतीय परंपराओं एवं सामाजिक सेवा के लिए समर्पित संगठन विश्वामित्र सेना अपने स्थापना दिवस के एक वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर स्थापना दिवस सह कंबल वितरण समारोह का आयोजन करने जा रही है।
यह कार्यक्रम
*दिनांक : 22 जनवरी 2026*
*समय : प्रातः 11 बजे से अपराह्न 02 बजे तक*
*स्थान : वामन आश्रम खेल मैदान, बक्सर*
पर आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर आपकी गरिमामयी उपस्थिति बक्सर की सनातन, पवित्र एवं गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के उत्थान हेतु हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी।
*एक वर्ष की तपस्या, सेवा और संघर्ष की यात्रा*
विश्वामित्र सेना ने अपने गठन के एक वर्ष के भीतर समाज और संस्कृति के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक और प्रेरणादायी कार्य किए हैं। संगठन द्वारा बीते एक वर्ष में—
• हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर सनातन गौरव का संदेश
• पंचकोसी यात्रा एवं सनातन जोड़ो यात्रा का आयोजन
• व्यापक सदस्यता अभियान
• बोल बम सेवा पखवाड़ा
• जरूरतमंदों हेतु निःशुल्क शिक्षा केंद्रों का संचालन
. सनातन संस्कृति संरक्षण के लिए वेद गुरूकुलम की स्थापना।
• कंबल वितरण एवं अन्य सेवा कार्य
• सामूहिक जनेऊ संस्कार जैसे पावन संस्कारों का आयोजन
सहित अनेक जनकल्याणकारी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किए गए।
रामरेखा घाट की आवाज़ से लेकर महर्षि विश्वामित्र पार्क, महर्षि विश्वामित्र स्टेशन, संगठन विस्तार और सनातन चेतना के जागरण तक—इन सभी प्रयासों के माध्यम से विश्वामित्र सेना ने बक्सर की देवभूमि स्वरूप पहचान को सहेजने और आगे बढ़ाने का सतत प्रयास किया है। इन सफलताओं ने हमारे मनोबल को द्विगुणित किया है और यह संकल्प और भी दृढ़ हुआ है कि जब तक हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम बक्सर अपने शिक्षा-स्थल पर पुनः प्रतिष्ठित नहीं हो जाते, तब तक यह तप, त्याग और संघर्ष अनवरत जारी रहेगा।