
जिला भारतीय जनता पार्टी ने बक्सर के लिए अतिरिक्त डीएपी खाद आवंटन के लिए स्थानीय सांसद सह केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे का आभार व्यक्त किया है।
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री चौबे के विशेष प्रयास से डीएपी खाद का अतिरिक्त आवंटन बक्सर सहित अन्य जिलों को भी हुआ है। डीएपी खाद की समस्या से जिले के किसान व पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अवगत कराया था। उन्होंने केंद्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री को इस संबंध में अवगत कराया। उसके उपरांत बक्सर के लिए अतिरिक्त डीएपी उपलब्ध कराया गया है। खाद का रैक बक्सर पहुँच गया है। एक दो दिन में एक रैक और पहुँचेगा। बीजेपी के पूर्व प्रत्याशी परशुराम चतुर्वेदी, किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विनोद राय, जेडआरयूसीसी मेंबर राणा प्रताप सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कार्यालय प्रभारी विंध्याचल पाठक, प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा रंजन तिवारी, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजीव रंजन सिंह, प्रदेश प्रवक्ता किसान मोर्चा सुशील राय, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह आदित्य चौधरी, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष शीला त्रिवेदी, प्रदेश अनुसूचित मोर्चा के उपाध्यक्ष पूनम देवी, पुनीत सिंह, निर्वय राय, हिरामन पासवान,नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, किसान मोर्चा जिला प्रवक्ता विकास कायस्थ सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री श्री चौबे का आभार व्यक्त किया है।