
प्रशासन के सहयोग से की जा रही बिक्री
बक्सर-बक्सर स्थित नगर भवन के सामने डुमराव फार्मर एफ पी ओ तथा रविदास बाबा एफ पी ओ द्वारा टमाटर बिक्री हेतु स्टाल लगाया गया। स्टाल पर खरीदारों की अत्यधिक भीड़ थी। जिला कृषि पदाधिकारी श्री मनोज कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से उपरोक्त एफपीओ द्वारा बिक्री स्टाल लगाया गया है। बक्सर वासियो के लिए यह प्रयास नेक है। मौके पर खरीदारों ने कहा कि महंगाई के दौर में प्रशासन द्वारा किया गया गया प्रयास अनुकरणीय है। मौके पर पुतुल कुमार पांडेय,राकेश शुक्ला, संजय कुमार श्रीवास्तव, राजीव कुमार, चंदन कुमार सिंह, त्रिपुरारीशरण सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में खरीदार उपस्थित थे।