
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर साधा निशाना लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री को जाति की चिंता है बिहार की नहीं कई जिलों में लोग बाढ़ से प्रभावित थे तब वह दिल्ली मैं जातीय जनगणना के लिए गए थे हमेशा से उनकी राजनीति जाति और मजहब की धुरी पर घूमती रहती है कभी दलित को महादलित बना दिया जाता है कहीं पिछड़ा को अति पिछड़ा लोजपा बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट को लेकर चलने वाली पार्टी है यह बातें चिराग पासवान ने आशीर्वाद यात्रा के दौरान बक्सर पहुंचे थे उन्होंने प्रति वर्ष बिहार में बाढ़ आती है लेकिन आज तक उस दिशा में ठोस कार्य नहीं हुआ क्यों की उन्हें विकास की चिंता नहीं है जितना समय मुख्यमंत्री कार्यालय में नहीं बिताते उससे कहीं ज्यादा समय पार्टी की राजनीति में देते हैं और मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाने के लिए मुख्यमंत्री बिहार छोड़ के 1000 किलोमीटर दूर दिल्ली पहुंच गए क्योंकि उन्हें बिहार के डॉक्टरों पर भरोसा नहीं था क्या बक्सर पहुंचने पर चिराग पासवान का भव्य स्वागत हुआ शहर के कई चौक चौराहा पर उनके पार्टी के द्वारा माल्यार्पण किया गया बक्सर के वैष्णवी क्लॉक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान बातें चिराग पासवान ने कही मौके पर उपस्थित रहे पूर्व एमएलसी हुलास पांडे और बक्सर के लोजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह एवं अनेकों कार्यकर्ता रहे मौजूद।