Fri. Apr 17th, 2026

राज्य भर में 87 प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का हुआ तबादला

धीरेंद्र कुमार मिश्रा होंगे बक्सर के अनुमंडल पदाधिकारी पंकज कुमार के जिम्मे डुमराँव

राज्य सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 87 पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है. देर शाम जारी अधिसूचना के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है.अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय नालंदा के वरीय उप समाहर्ता के पद पर पदस्थापित होंगे वहीं, उनके स्थान पर गया में अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित धीरेंद्र कुमार मिश्रा को बक्सर का सदर अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है. उधर, डुमराँव अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी हरेंद्र राम को वैशाली का पंचायती राज पदाधिकारी बनाया गया है. उनके स्थान पर पटना सिटी नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी पंकज कुमार डुमराँव के अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित होंगे.

बक्सर सदर अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनीषा सिंह अब बख्तियारपुर जिले के सिमरी में अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित होंगी जबकि, इनके स्थान पर बेतिया के अनुमंडल पदाधिकारी विद्या नाथ पासवान अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर सदर का पदभार ग्रहण करेंगे. साथ ही साथ जिला पंचायती राज पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी को जमुई अनुमंडल पदाधिकारी का पदभार दिया गया है. उनके स्थान पर अभी किसी का पदस्थापन नहीं किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!