
आत्मा द्वारा एक दिवसीय मशरूम उत्पादन पर दिया गया प्रशिक्षण
बक्सर : सदर प्रखंड स्थित संयुक्त कृषि भवन,बक्सर के सभागार में दिन बुधवार को कृषि प्रदौगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा),बक्सर द्वारा मशरूम विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया. प्रशिक्षण का मुख्य उदेश्य घरेलू काम-काज में व्यस्त पुरुष तथा महिला कृषको को घर में ही रोजगार उपलब्ध कराना है. कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए आत्मा के प्रभारी उप परियोजना निदेशक विकास कुमार राय ने बताया कि आत्मा संस्थान द्वारा कृषि एवं कृषि से सम्बद्ध क्षेत्र में लाभकारी योजनाये संचालित है. इसी कड़ी में मशरूम विषय पर प्रशिक्षण लेकर महिलाये अपनी आमदनी में इजाफा के साथ-साथ आवश्यक पोषण की भी पूर्ति कर सकती है. आगामी समय में आत्मा द्वारा किसान पाठशाला के माध्यम से मशरूम पर प्रत्यक्षण आयोजित कर किसानो को प्रशिक्षित किया जायेगा. कृषि विज्ञानं केंद्र,बक्सर के विशेषज्ञ रामकेवल ने प्रशिक्षण के क्रम में बताया कि तीन प्रकार के मशरूम की खेती की जा सकती है जिसमे बटन मशरूम, औयस्टर मशरूम तथा दुधिया मशरूम शामिल है. इसमे औयस्टर मशरूम सबसे लोकप्रिय एवं कम लागत में उत्पादन होने वाला मशरूम है. इसमे औषधीय गुण भी अधिक होता है. बटन मशरूम निम्न तापमान वाले इलाकों में उगाया जाता है. परन्तु आजकल ग्रीन हाउस तकनीक का उपयोग कर इसे कभी भी उगाया जा सकता है. आगे उन्होंने बताया कि मशरूम में प्रोटीन, कोलेस्ट्राल,फाइबर, सेलेनियम, विटामिन सी , विटामिन डी इत्यादि पाया जाता है जो हमारे सेहत में अहम् भूमिका अदा करते है. मौके पर आत्माकर्मी चंदन कुमार सिंह, रघुकुल तिलक, बी टी एम अजय कुमार सिंह, ए टी एम मनोज कुमार चौधरी,प्रगतिशील कृषक आशा देवी, रंजू देवी, सुमन देवी, चांदमुनी देवी, गीता देवी, ज्योति देवी, मंजू कुंवर सहित अन्य कृषक उपस्थित थे।