Fri. Jul 31st, 2026

🚩🚩 जय माँ ललिते 🚩🚩
⚛️⚛️ 🙏🙏 ⚛️⚛️
🔱🔱जय श्रीमहाकाल 🔱🔱
📢 विश्व पुरोहित पंचांग. 📢
☸️☸️ अथ पंचांग ☸️☸️
👁️ दिनाँक 19/10/2020 👁️
🚩 सोमवार, तृतीया तिथि, शुक्ल पक्ष, शुद्ध अाश्विन मास 🚩
🕉️ ऊँ श्रीपरमात्मने नम: 🕉️
🌷 गीता का श्लोक. 🌷
श्लोक 👉 भक्त्या मामभिजानाति यावान्यश्चास्मि तत्त्वतः। ततो मां तत्त्वते ज्ञात्वा विशते तदनन्तरम्॥
(गी०/18/55)
अर्थ 👉 उस पराभक्ति से मुझे, मैं जितना हूँ और जो हूँ– इसको तत्त्व से जान लेता है, फिर मुझे तत्त्व से जानकार तत्काल मुझमें प्रविष्ट हो जाता है!
☸️ तिथि ——– तृतीया 14:10 तक तत्पश्चात चतुर्थी
☸️ पक्ष ———- शुक्ल पक्ष
☸️ नक्षत्र ——– विशाखा 06:09 तक तत्पश्चात अनुराधा
☸️ योग —— आयुष्मान 13:17 तक
☸️करण ——- गर 14:10 तक
☸️करण ——- वणिज 24:41 तक
☸️ वार ———– सोमवार
☸️मास ——- शुद्ध अाश्विन मास
☸️चन्द्र राशि —— वृश्चिक
☸️सूर्य राशि —– तुला
☸️ऋतु ————- शरद
☸️आयन ——— दक्षिणायन उत्तर गोल
☸️ संवत्सर ———- प्रमादी
☸️विक्रम संवत ——–2077
☸️शाके ——–1942
☸️कलियुगाब्द ——-5122

⚛️सूर्योदय का मान लखनऊ⚛️

🕉️सूर्योदय 🌞06:08
🕉️ सूर्यास्त 🌕 17:33
☸️दिनमान ———– 11:25
☸️रात्रिमान ———- 12:35
☸️चन्द्रास्त 🌚—— 19:45
☸️चन्द्रोदय 🌙—— 08:41
🌷🌷लग्न कन्या 🌷🌷
ग्रह ✡️राशि ✡️अंश ✡️नक्षत्र
सूर्य — तुला- 01:55°– चित्रा
चन्द्र — वृश्चिक –02:56°– विशाखा
मंगल — मीन –25:22°– रेवती
बुध –तुला —15:52°– स्वाती
गुरु –धनु —25:17°–पू0षाढा
शुक्र —सिंह —24:56°– पू० फाल्गुनी
शनि –मकर —01:31°–उ0षाढा
राहु –वृष –27:12°–मृगशिरा
केतु —वृश्चिक—- 27:12°– ज्येष्ठा
✡️✡️ शुभाशुभ मुहूर्त ✡️✡️
राहुकाल ⚫07:33 से 08:59 तक अशुभकारक
यमकाल 10:25 से 11:51 तक अशुभकारक
गुलिक काल 13:16 से 14:42 तक शुभकारक
अभिजित मुहूर्त 11:28 से 12:13 तक शुभकारक
♨️♨️ अग्निवास ज्ञान ♨️♨️
03+2+1= 6 भागे 4 शेष 02 पाताल लोक में हवन के लिए अशुभकारक ❌❌
🔱🔱 शिव वास ज्ञान 🔱🔱
03+03+5= 11 भागे 7 शेष 04 सभायं,,= अशुभकारक ,संतापकारक ❌❌
✡️✡️दिशा शूल विचार ✡️✡️
सोमवार को पूर्व दिशा की यात्रा करना वर्जित है ,यदि यात्रा अतिआवश्यक हो तो दर्पण देखकर अथवा काजू खाकर यात्रा कर सकते हैं सोमवार को पश्चिम दिशा की यात्रा लाभप्रद होती है लेकिन गोधूलि बेला में यात्रा नही करनी चाहिए |
✡️✡️ आज क्या करें व क्या न करें ✡️✡️
सोमवार को दाढी ,बाल व नाखून नहीं कटवाने चाहिए , क्योंकि ऐसा करने से शिव भक्ति की हानि होती है,,,,
परन्तु जो लोग स्वयं प्रतिदिन दाढ़ी, बाल बनाते हैं उन्हें कोइ दोष नहीं होता है

🌿 आज तृतीया तिथि है और तृतीया तिथि में परवल का सेवन वर्जित है,क्योंकि ऐसा करने से शत्रु की वृद्धि होती है,,🌿

  ✡️ आश्विन मास में चातुर्मास्य व्रती को दूध  🥛 पीना वर्जित है ✡

✡️ सौर शुद्ध आश्विन मास ✡

👉🙏🏻☘️विषेश जानकारी☘️🙏🏻👈
आज शरदीय नवरात्रि की तृतीया तिथि अर्थात तीसरा दिन है,, आज के दिन माँ के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा सफेद🌼 और लाल🌹फूलों से करनी चाहिए, आज माता को दूध से बनी मिठाई का भोग अवश्य लगाएं,,,,
🙏🏻 माँ चंद्रघंटा के पूजन से घर और मन में शांति आती है साथ ही पाप-ताप व बाधाओं से मुक्ति मिलती है🙏🏻
आज के दिन माँ चंद्रघंटा के इस मंत्र का जप करने से विषेश कृपा प्राप्त होगी :–
[ पिण्डजप्रवरारूढ़ा चण्डकोपास्त्रकैयुता। प्रसादं तनुते मद्यं चन्द्रघण्टेति विश्रुता ]
🙏🏻जो जातक इस मंत्र को पढ़ने में असमर्थ है वो माता के इस बीज मंत्र का जप करें 👉 ॐ ऐं श्रीं शक्तयै नमः 👈
आज के दिन जातक को लाल वस्त्र 🔴 धारण करके माँ की अराधना करनी चाहिए

🙏🏻🌼नवरात्रि के दिनों में अपनी राशि अनुसार करें माँ के इन 👇👇 मंत्रों का जप करें🙏🏻🌼
🍀मेष > ॐ ह्रीं उमा देव्यै नमः
🍀वृष> ॐ क्रां क्रीं क्रूं कालिका देव्यै नमः
🍀मिथुन> ॐ दुं दुर्गायै नमः
🍀कर्क > ॐ ललिता देव्यै नमः
🍀सिंह > ॐ ऐं महासरस्वती देव्यै नमः
🍀कन्या > ॐ शूल धारिणी देव्यै नमः
🍀तुला > ॐ ह्रीं महालक्ष्म्यै नमः
🍀वृश्चिक > ॐ शक्तिरूपायै नमः / ॐ क्लीं कामाख्यै नमः
🍀धनु > ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे
🍀मकर > ॐ पां पार्वती देव्यै नमः
🍀कुम्भ > ॐ पां पार्वती देव्यै नमः/ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः
🍀मीन > ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं दुर्गा देव्यै नमः

🕉️☘️🙏🏻राशि फल 🙏🏻☘️🕉️
मेष राशि >>> पेचीदा हालात में फँसने पर घबराएँ नहीं। जैसे खाने में थोड़ा-सा तीखापन उसे और भी लज़ीज़ बना देता है, उसी तरह ऐसी परिस्थितियाँ आपको ख़ुशियों की सही क़ीमत बताती हैं। अपना मूड बदलने के लिए किसी सामाजिक आयोजन में शिरकत करें। अपने धन का संचय कैसे करना है यह हुनर आज आप सीख सकते हैं और इस हुनर को सीख कर आप अपना धन बचा सकते हैं। दोस्तों की परेशानियों और तनाव के चलते आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। जब आप अपने प्रिय के साथ बाहर जाएँ तो अपने पहनावे और बरताव में नयापन रखें।

वृष राशि >>> आपका हँसमुख स्वभाव दूसरों को ख़ुश रखेगा। आपकी माता पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें। पड़ोसियों से झगड़ा आपका मूड ख़राब कर सकता है। लेकिन अपना आपा न खोएँ, इससे सिर्फ़ आग और भड़केगी। अगर आप सहयोग न करें, तो कोई आपसे नहीं झगड़ सकता है। सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। अपने प्रिय की बातों के प्रति आप ज़रूरत से ज़्यादा संवेदनशील रहेंगे

मिथुन राशि >>> बाहर का और खुला खाना खाते वक़्त ख़ास तौर पर बचाव पर ध्यान देने की ज़रूरत है। हालाँकि बिना वजह तनाव न लें, क्योंकि यह आपको मानसिक कष्ट दे सकता है। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। आपकी स्वच्छन्द जीवनशैली घर में तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए देर रात तक बाहर रहने और ज़्यादा ख़र्च करने से बचें।

कर्क राशि >>> दिन की शुरुआत आप योग ध्यान से कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और सारे दिन आपमें ऊर्जा रहेगी। आपकी ग़ैर-यथार्थवादी योजनाएँ आपके धन को कम कर सकती हैं। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। ज़ाहिर तौर पर रोमांस के लिए पर्याप्त मौक़े हैं- लेकिन ऐसा बहुत कम समय के लिए है। अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी।

सिंह राशि >>> अगर आप बहुत ज़्यादा तनाव महसूस कर रहे हैं, तो बच्चों के साथ अधिक समय बिताएँ। उनके प्यार भरे आलिंगन और मासूम मुस्कुराहट आपकी सभी परेशानियों को ख़त्म कर देंगे। जीवनसाथी से पैसों से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर आज बहस होने की आशंका है। आज आपकी फिजुलखर्ची पर आपका साथी आपको लेक्चर दे सकता है। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाक़ात संभव है, जिसके चलते पुरानी ख़ुशनुमा यादें फिर तरोताज़ा होंगी। अपनी बातों को सही साबित करने के लिए आज के दिन आप अपने संगी से झगड़ सकते हैं।

कन्या राशि >>> अगर आप बहुत ज़्यादा तनाव महसूस कर रहे हैं, तो बच्चों के साथ अधिक समय बिताएँ। अतिरिक्त धन को रिअल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। अपने बच्चों को अपने उदार बर्ताव का बेजा फ़ायदा न उठाने दें। अपने प्रिय की छोटी-मोटी भूल को अनदेखा करें। नौकरी में बदलाव मानसिक संतोष देगा। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे।

तुला राशि >>> आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी ख़ासी तारीफ़ कर सकते हैं। आर्थिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी। इसके साथ ही आप कर्जों से भी आज मुक्त हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ। आपके प्यार के रिश्ते में एक जादूई एहसास छा रहा है, इसकी ख़ूबसूरती महसूस करें। आप क़ामयाबी ज़रूर हासिल करेंगे – बस एक-एक करके महत्वपूर्ण क़दम उठाने की ज़रूरत है। आपका चुम्बकीय और ज़िन्दादिल व्यक्तित्व आपको सबके आकर्षण का केन्द्र बना देगा।

वृश्चिक राशि >>> आपकी इच्छा-शक्ति को प्रोत्साहन मिलेगा, क्योंकि आप बहुत पेचीदा हालात से निकलने में क़ामयाब रहेंगे। भावुक फ़ैसला लेते वक़्त अपनी तार्किकता न छोड़ें। धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है और आपको धन लाभ हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ। मुहब्बत की टीस आज रात आपको सोने नहीं देगी। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं।

धनु राशि >>> हँसमुख रिश्तेदारों का साथ आपके तनाव को कम करेगा और आपको ज़रूरी आराम देगा। आप ख़ुशनसीब हैं कि आपके ऐसे सगे-संबंधी हैं। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं- लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं- या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। आप अपनी परेशानियों को भूलकर परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज आपको निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि मुमकिन है कि आप अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर न जा पाएँ। आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे फल पाने के लिए अपने काम करने के तरीके पर गौर करने की जरुरत है

मकर राशि >>> आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए ख़ूबसूरत फूल की तरह खिलेगी। अगर आपने अपने घर के किसी सदस्य से उधार लिया था तो उसे आज लौटा दें नहीं तो वो आपके खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर सकता है। आपके व्यक्तिगत मोर्चे पर कोई बड़ी चीज़ होने वाली है, जो आपके और आपके परिवार के लिए उल्लास लेकर आएगी। शाम को प्रिय के साथ रोमांटिक मुलाक़ात और साथ में कहीं लज़ीज़ खाना खाने के लिहाज़ से बढ़िया दिन है।

कुम्भ राशि >>> बच्चे आपके मुताबिक़ नहीं चलेंगे, जो आपके झुंझलाहट की वजह बन सकता है। आपको ख़ुद पर नियंत्रण रखना चाहिए, क्योंकि नाराज़गी सभी के लिए नुक़सानदेह है और यह सोचने-समझने की ताक़त को ख़त्म कर देती है। इससे सिर्फ़ मुश्किल बढ़ती है। आज के दिन आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है लेकिन इसके साथ ही आपको दान-पुण्य भी करना चाहिए क्योंकि इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। घर बदलने के लिए बढ़िया दिन है।

मीन राशि >>> कुछ लोग सोच सकते हैं कि आप नया सीखने के लिए काफ़ी उम्रदराज़ हो चुके हैं- लेकिन यह सच्चाई से बहुत दूर है- आप अपने तेज़ और सक्रिय दिमाग़ की वजह से कुछ भी आसानी से सीख सकते हैं। विदेशों में पड़ी आपकी जमीन आज अच्छे दामों में बिक सकती है जिससे आपको मुनाफा होगा। परिवार वालों का हँसी-मज़ाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और ख़ुशनुमा बना देगा। उदास न हों, कभी-कभी विफल होना कोई ख़राब बात नहीं है।
✴️☘️विशेष आग्रह☘️✴️
अपने घर में बच्चों के साथ दैनिक पूजन एवं शंखनाद करें और अपने पडोसी व मित्रों को शंखनाद करने के लिए प्रेरित करें विशेष लाभ मिलेगा!!

🌼🍀शारदीय नवरात्रि नवरात्रि के शुभ अवसर पर माँ भगवती की विशेष कृपा हेतु श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ कराने हेतु

☘️🙏🏻आपका दिन मंगलमय हो🙏🏻☘️
⚛️⚛️⚛️🙏🏻🙏🏻⚛️⚛️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!