
🚩🚩 जय माँ ललिते 🚩🚩
⚛️⚛️ 🙏🙏 ⚛️⚛️
🔱🔱जय श्रीमहाकाल 🔱🔱
📢 विश्व पुरोहित पंचांग. 📢
☸️☸️ अथ पंचांग ☸️☸️
👁️ दिनाँक 17/12/2020 👁️
🚩 गुरूवार, तृतीया तिथि शुक्ल पक्ष, मार्गशीर्ष मास 🚩
🕉️ ऊँ श्रीपरमात्मने नम: 🕉️
🌷गीता का श्लोक🌷
श्लोक 👉 कुलक्षये प्रणश्यन्ति कुलधर्माः सनातनाः। धर्मे नष्टे कुलं कृत्स्नमधर्मोऽभिभवत्युत॥
( गी0/01/40)
अर्थ 👉 कुल का क्षय होने पर सदा से चलते आये कुलधर्म नष्ट हो जाते हैं और धर्म का नाश होने पर बचे हुए सम्पूर्ण कुलको अधर्म दबा लेता है!
☸️ तिथि —— तृतीया 15:19 तक तत्पश्चात चतुर्थी
☸️ पक्ष ———- शुक्ल पक्ष
☸️ नक्षत्र ——– उ०षाढा़ 19:13 तक तत्पश्चात श्रवण
☸️ योग —— ध्रुव 16:02 तक
☸️करण ——- गर 15:19 तक
☸️करण ——- वणिज 26:46 तक
☸️ वार ——— गुरूवार
☸️मास ——- मार्गशीर्ष मास
☸️चन्द्र राशि ——- मकर
☸️सूर्य राशि —– धनु
☸️ऋतु ————- हेमन्त
☸️आयन ——— दक्षिणायन उत्तर गोल
☸️ संवत्सर ———- प्रमादी
☸️विक्रम संवत ——–2077
☸️शाके ——–1942
☸️कलियुगाब्द ——-5122
⚛️सूर्योदय का मान लखनऊ⚛️
🕉️सूर्योदय 🌞06:48
🕉️ सूर्यास्त 🌕 17:16
☸️दिनमान ———– 10:28
☸️रात्रिमान ———- 13:31
☸️चन्द्रास्त 🌚——- 20:00
☸️चन्द्रोदय 🌙——- 09:18
🌷🌷लग्न वृश्चिक 🌷🌷
ग्रह ✡️राशि ✡️अंश ✡️नक्षत्र
सूर्य — धनु- 01:21°– मूल
चन्द्र — मकर — 02:09°– उ०षाढा़
मंगल — मीन –27:21°– रेवती
बुध –वृश्चिक —29:36°– ज्येष्ठा
गुरु –मकर — 05:18°–उ0षाढा
शुक्र —वृश्चिक—07:30°– अनुराधा
शनि –मकर —05:50°–उ0षाढा
राहु –वृष –25:47°–मृगशिरा
केतु —वृश्चिक—- 25:47°– ज्येष्ठा
✡️✡️ शुभाशुभ मुहूर्त ✡️✡️
राहुकाल ⚫13:21 से 14:39 तक अशुभकारक
यमकाल 06:48 से 08:07 तक अशुभकारक
गुलिक काल 09:25 से 10:44 तक शुभकारक
अभिजित मुहूर्त 11:32 से 12:15 तक शुभकारक
♨️♨️ अग्निवास ज्ञान ♨️♨️
03+5+1= 09 भागे 4 शेष 01 आकाशलोक में हवन के लिए अशुभकारक ❌❌
🔱🔱 शिव वास ज्ञान 🔱🔱
03+03+5= 11 भागे 7 शेष 04
सभायं,,अशुभकारक, ❌❌
✡️✡️दिशा शूल विचार ✡️✡️
गुरूवार को दक्षिण दिशा की यात्रा करना वर्जित है ,यदि यात्रा अतिआवश्यक हो तो घी अथवा केसर खाकर यात्रा कर सकते हैं गुरूवार को पूर्व दिशा की यात्रा लाभप्रद होती है लेकिन उषाकाल में यात्रा नही करनी चाहिए |
✡️✡️ आज क्या करें व क्या न करें ✡️✡️
गुरूवार को दाढी ,बाल व नाखून नहीं कटवाने चाहिए , क्योंकि,,ऐसा करने से लक्ष्मी की हानि होती है,,
परन्तु जो लोग स्वयं प्रतिदिन दाढ़ी, बाल बनाते हैं उन्हें कोइ दोष नहीं होता है,, नाही कोई लाभ या हानि,,🌿
आज तृतीया तिथि है और तृतीया तिथि में परवल का सेवन वर्जित है ,,,क्योंकि ऐसा करने से शत्रु की वृद्धि होती है,🌿
🕉️🍀🙏🏻राशि फल🙏🏻🍀
मेष राशि >> नफ़रत को दूर करने के लिए संवेदना का स्वभाव अपनाएँ, क्योंकि नफ़रत की आग बहुत ज़्यादा ताक़तवर है और मन के साथ शरीर पर भी बुरा असर डालती है। याद रखें कि बुराई अच्छाई से ज़्यादा आकर्षक ज़रूर दिखाई देती है, लेकिन उसका असर ख़राब ही होता है। आज के दिन आप धन से जुड़ी समस्या के कारण परेशान रह सकते हैं। इसके लिए आपको अपने किसी विश्वास पात्र से सलाह लेनी चाहिए। पड़ोसियों से झगड़ा आपका मूड ख़राब कर सकता है। लेकिन अपना आपा न खोएँ, इससे सिर्फ़ आग और भड़केगी। अगर आप सहयोग न करें, तो कोई आपसे नहीं झगड़ सकता है।
वृष राशि >> घर और दफ़्तर में कुछ दबाव आपको ग़ुस्सैल बना सकता है। जिन लोगों ने लोन लिया था आज उन्हें उस लोन की राशि को चुकाने में दिक्कतें आ सकती हैं। कुछ भी चालाकी भरे काम को करने से बचें। मानसिक शांति के लिए इस तरह के कामों में से दूर रहें। आप जहाँ हैं वहीं रहेंगे, बावजूद इसके प्यार आपको एक नए और अनोखे लोक में ले जाएगा। साथ ही आज आप रोमानी सफ़र पर भी जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में समझ-बूझ के उठाए गए आपके क़दम फलदायी होंगे। इससे आपको समय पर योजनाएँ पूरी करने में मदद मिलेगी। साथ ही नई परियोजनाएँ शुरू करने के लिए सही समय है।
मिथुन राशि >> ज़्यादा यात्रा करना झुंझलाहट पैदा कर सकता है। आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे- जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे। जब निवेश करने का सवाल आपके सामने हो, तो स्वतन्त्र बनें और अपने फ़ैसले ख़ुद लें। सावधान रहें, क्योंकि प्यार में पड़ना आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाइयाँ खड़ी कर सकता है। अगर आप अपने काम पर ध्यान एकाग्र करें, तो आप अपनी उत्पादकता दोगुनी कर सकते हैं। आज अपने लिए वक्त निकालकर अपने जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। हालांकि इस दौरान आप दोनों के बीच थोड़ी बहुत कहासुनी हो सकती है। जीवनसाथी की ख़राब सेहत का असर आपके काम-काज पर भी पड़ सकता है,
कर्क राशि >> उन भावनाओं को पहचानें, जो आपको प्रेरित करती हैं। डर, शंका और लालच जैसी नकारात्मक भावनाओं को छोड़ें, क्योंकि ये विचार उन चीज़ों को आकर्षित करते हैं, जो आप नहीं चाहते हैं। अनचाहा कोई महमान आज आपके घर आ सकता है जिसके आने से आपको घर के उन समानों पर भी खर्चा करना पड़ सकता है जिनको आपने अगले महीने पर टाला हुआ था। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। आपका महबूब आज आपको बड़ी ख़ूबसूरती से कुछ ख़ास करके चौंका सकता है। व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा फ़ायदा हो सकता है।
सिंह राशि >> कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। आज सिर्फ़ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में इज़ाफ़ा कर सके। दोस्त और रिश्तेदार साथ में ज़्यादा वक़्त बिताने की मांग करेंगे लेकिन यह सभी दरवाज़े बन्द करके राजसी आनन्द लेने का समय है। आज आपको प्यार का जवाब प्यार और रोमांस से मिलेगा। भले ही छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़े, लेकिन कुल मिलाकर यह दिन कई उपलब्धियाँ दे सकता है। उन सहकर्मियों का ख़ास ध्यान रखें, जो उम्मीद के मुताबिक़ चीज़ न मिलने पर जल्दी ही बुरा मान जाते हैं।
कन्या राशि >> अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही ज़िंदगी की समस्याएँ दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नज़रअंदाज़ करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। आज के दिन आप किसी क़ुदरती ख़ूबसूरती से ख़ुद को सराबोर महसूस करेंगे।
तुला राशि >> आप ख़ुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस करेंगे- लेकिन काम का बोझ आपमें खीज पैदा करेगा। कोई पुराना मित्र आज आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है और यदि आप उसकी आर्थिक मदद करते हैं तो आपके आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। अचानक आयी ज़िम्मेदारी आपकी दिन की योजनाओं में बाधा डाल सकती है। आप पाएंगे कि आप दूसरों के लिए ज़्यादा और ख़ुद के लिए कम कर पा रहें। मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंधों में दरार पड़ सकती है। आपकी अतिरिक्त काम करने की क्षमता उन लोगों को चौंका देगी, जिनका प्रदर्शन आपसे कमतर है। आपका खाली समय आज मोबाइल या टीवी देखने में बर्बाद हो सकता है।
वृश्चिक राशि >> किसी दोस्त की ज्योतिषीय सलाह आपकी सेहत के लिए काफ़ी उपयोगी रहेगी। आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे- लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। प्यार का बुख़ार आपके सर पर चढ़ने के लिए तैयार है। इसका अनुभव कीजिए। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है।
धनु राशि >> आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा, क्योंकि यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी ख़राबियों से बचाएगा। धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है और आपको धन लाभ हो सकता है। आपकी निजी ज़िंदगी के बारे में दोस्तों से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। अपनी बातों को सही साबित करने के लिए आज के दिन आप अपने संगी से झगड़ सकते हैं। हालांकि आपका साथी समझदारी दिखाते हुए आपको शांत कर देगा। सेमिनार और गोष्ठियों में हिस्सा लेकर आज आप कई नए विचार पा सकते हैं।
मकर राशि >> अपने ऊर्जा-स्तर को फिर से बढ़ाने के लिए पूरा आराम करें, क्योंकि थका हुआ शरीर दिमाग़ को भी थका देता है। आपको अपनी असली क्षमताओं को पहचानने की ज़रूरत है, क्योंकि आपमें क्षमता की नहीं बल्कि इच्छा-शक्ति की कमी है। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। दिन को ख़ास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ किसी अच्छी जगह खाने जाएँ। आज आप अपने किसी वादे को पूरा नहीं कर पाएंगे जिसकी वजह से आपका प्रेमी आपसे नाराज हो जाएगा। यह उन कुछ दिनों में से एक है, जब आपकी रचनात्मकता अपने चरम पर होगी।
कुम्भ राशि >> आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई ख़ुशनुमा पल लेकर आएगा। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। आप भी इसमें पूरी सहभागिता करें और महज़ मूक दर्शक न बने रहें। आज आपके प्रिय को आपके अस्थिर रवैये के चलते आपसे तालमेल बिठाने में काफ़ी दिक़्क़त का सामना करना पड़ेगा। आज आपके बॉस का बढ़िया मिज़ाज पूरे कार्यालय के माहौल को अच्छा बना देगा। दिन को कैसे अच्छा बनाया जाए इसके लिए आपको अपने लिए भी समय निकालना सीखना होगा।
मीन राशि >> रचनात्मक शौक़ आज आपको सुक़ून का एहसास कराएंगे। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। परिवार के लोगों से अपनी परेशानियां साझा करके आप हल्का महसूस करते हैं, लेकिन कई बार आप अपने अहम को आगे रखकर घर वालों को जरुरी बातें नहीं बताते। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए ऐसा करके परेशानी और भी बढ़ेगी कम नहीं होगी। अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज़्यादा बातें न करें। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में तरक़्क़ी मिलेगी। आज के दिन अधिकांश समय ख़रीदारी और दूसरी गतिविधियाँ में जाएगा।
✴️☘️विशेष आग्रह☘️✴️
अपने घर में बच्चों के साथ दैनिक पूजन एवं शंखनाद करें और अपने पडोसी व मित्रों को शंखनाद करने के लिए प्रेरित करें विशेष लाभ मिलेगा!!
☘️🙏🏻आपका दिन मंगलमय हो🙏🏻☘️
⚛️⚛️⚛️🙏🏻🙏🏻⚛️⚛️