Fri. Jul 31st, 2026

🚩🚩 जय माँ ललिते 🚩🚩
⚛️⚛️ 🙏🙏 ⚛️⚛️
🔱🔱जय श्रीमहाकाल 🔱🔱
📢 विश्व पुरोहित पंचांग. 📢
☸️☸️ अथ पंचांग ☸️☸️
👁️ दिनाँक 14/10/2020 👁️
🚩 बुधवार, द्वादशी तिथि, कृष्ण पक्ष, अधिक अाश्विन मास 🚩
🕉️ ऊँ श्रीपरमात्मने नम: 🕉️
🌷 गीता का श्लोक. 🌷
श्लोक 👉 सहजं कर्म कौन्तेय सदोषमपि न त्यजेत् | सर्वारम्भा हि दोषेण धूमेनाग्निरिवावृता: ||
(गी0/18/48)
अर्थ 👉 हे कुन्ती नन्दन! दोषयुक्त होने पर भी सहज कर्म का त्याग नहीं करना चाहिए, क्योंकि सम्पूर्ण कर्म धुएँ से अग्नि की तरह (किसी -न – किसी) दोष से युक्त हैं |

☸️ तिथि ——— द्वादशी 11:52 तक तत्पश्चात त्रयोदशी
☸️ पक्ष ———- कृष्ण पक्ष
☸️ नक्षत्र ——– पू० फाल्गुनी 20:41 तक
☸️ योग —— शुक्ल 14:12 तक
☸️करण ——- तैतिल 11:52 तक
☸️करण ——- गर 22:17
☸️ वार ———– बुधवार
☸️मास ——-अधिक अाश्विन मास
☸️चन्द्र राशि —— सिंह
☸️सूर्य राशि —–कन्या
☸️ऋतु ————- शरद
☸️आयन ——— दक्षिणायन उत्तर गोल
☸️ संवत्सर ———- प्रमादी
☸️विक्रम संवत ——–2077
☸️शाके ——–1942
☸️कलियुगाब्द ——-5122

⚛️सूर्योदय का मान लखनऊ⚛️

🕉️सूर्योदय 🌞06:05
🕉️ सूर्यास्त 🌕 17:38
☸️दिनमान ———– 11:33
☸️रात्रिमान ———- 12:27
☸️चन्द्रास्त 🌚—— 16:15
☸️चन्द्रोदय 🌙—— 28:08 (अगले दिन प्रातः 04:08 पर)

    🌷🌷लग्न कन्या 🌷🌷

ग्रह ✡️राशि ✡️अंश ✡️नक्षत्र
सूर्य –कन्या – 26:58°– चित्रा
चन्द्र — सिंह –17:20°– पू० फाल्गुनी
मंगल — मीन –26:56°– रेवती
बुध –तुला —17:32°– स्वाती
गुरु –धनु —24:46°–पू0षाढा
शुक्र —सिंह —18:58°– पू० फाल्गुनी
शनि –मकर —01:23°–उ0षाढा
राहु –वृष –27:50°–मृगशिरा
केतु —वृश्चिक—- 27:50°– ज्येष्ठा
✡️✡️ शुभाशुभ मुहूर्त ✡️✡️
राहुकाल ⚫11:52 से 13:18 तक अशुभकारक
यमकाल 07:32 से 08:58 तक अशुभकारक
गुलिक काल 10:25 से 11:52 तक शुभकारक
अभिजित मुहूर्त 11:29 से 12:15 तक शुभकारक
♨️♨️ अग्निवास ज्ञान ♨️♨️
15+12+4+1= 32 भागे 4 शेष 00 पृथ्वीलोक में हवन के लिए शुभकारक
🔱🔱 शिव वास ज्ञान 🔱🔱
27+27+5= 59 भागे 7 शेष 03 वृषभारूढः,,= शुभकारक , ✅✅
✡️✡️दिशा शूल विचार ✡️✡️
बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करना वर्जित है ,यदि यात्रा अतिआवश्यक हो तो धनिया अथवा पिस्ता खाकर यात्रा कर सकते हैं बुधवार को दक्षिण दिशा की यात्रा लाभप्रद होती है लेकिन मध्याहन में यात्रा नही करनी चाहिए |
✡️✡️ आज क्या करें व क्या न करें ✡️✡️ बुधवार को दाढी ,बाल व नाखून कटवाने चाहिए , क्योंकि ऐसा करने से धन की प्राप्ति होती है,,,,

🌿 आज 11:52 तक द्वादशी तिथि है और द्वादशी तिथि में पूतिका(पोय) का सेवन करना वर्जित है,,, तत्पश्चात त्रयोदशी तिथि लगेगी जिसमें वार्ताकी ( बड़ा बैंगन🍆) का सेवन नहीं करना चाहिए ऐसा करने से पुत्र के लिए हानिकारक होता है,,🌿

  ✡️ आश्विन मास में चातुर्मास्य व्रती को दूध  🥛 पीना वर्जित है ✡

✡️ सौर आश्विन मासारम्भ ✡

🌼🍃🍁 सिद्धि योग 06:22 से 11:51 तक 🍁🍃🌼

🌿🍂 प्रदोष व्रत आज 🍂🌿
🙏🏻जिन लोगों के परिवार में बच्चों का मन पढाई में नही लग रहा है वह आज श्रीगणपत्यथर्वशीर्षम् का पाठ करेें व जिन की कुण्डली में राहु की महादशा चल रही है या राहु अरिष्ट है वह आज गणेश जी के 108 नाम से गणेश जी को दूर्वा चढायें व गाय माता को पालक खिलायें व आज व्रत रह कर या बिना व्रत के शिव परिवार की सेवा करें विशेष लाभ मिलेगा , अधिक जानकारी के लिए संपर्क सूत्र से संपर्क करें 🌿🍂🙏🏻
🌿🍂मलमास प्रारंभ 🍂🌿
अधिक मास मलमास ( पुरूषोत्तम) कहा गया है इस मास में भगवान विष्णु जी की पूजा, पुराणों का अध्ययन, श्री रामचरितमानस का दैनिक पाठ, श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ, व नैमित्तिकपार्थिवार्चन ( शिव जी की आराधना, करनी चाहिए, सूर्योदय से सूर्यास्त के मध्य में भोजन ग्रहण करें, दान-पुण्य करें, हवन आदि कर्म करें इससे विषेश फल प्राप्त होता है,पुरुषोत्तम मास में 33पुआ दान करने का भी बहुत बडा महत्व है ऐसा करने से अक्षय फल प्राप्ति होती है

👉🙏🏻☘️विषेश☘️🙏🏻👈
शारदीय नवरात्र 17 अक्टूबर दिन शनिवार से आरंभ होंगी,,, पाठ कराने हेतु अथवा नव दूर्गा (कलश)

🕉️☘️🙏🏻राशि फल 🙏🏻☘️🕉️

मेष राशि >>> यह हँसी की चमक से उजला दिन है, जब ज़्यादातर चीज़ें आपके मन के मुताबिक़ होंगी। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। आप इस दिन को अपनी ज़िन्दगी में कभी नहीं भूलेंगे, अगर आप प्यार में डूबने के मौक़े को आज यूँ ही न गवाएँ तो। जो लोग अब तक बेरोजगार हैं उन्हें अच्छी जॉब पाने के लिए आज और अधिक मेहनत करने की जरुरत है। मेहनत करके ही आप सही परिणाम पा पाएंगे। अपने मन पर काबू रखना सीखें क्योंकि कई बार आप मन की मानकर अपना कीमती समय बर्बाद कर देते हैं।

वृष राशि >>> आज आप ख़ुद को सुकून में और ज़िंदगी का लुत्फ़ उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। चंद्र की स्थिति की वजह से आज आपका धन बेवजह की चीजों पर खर्च हो सकता है। अगर आपको धन संचय करके रखना है तो अपने जीवनसाथी या माता पिता से इस बारे में बात करें।

मिथुन राशि >>> जैसे ही आप हालात पर पकड़ बनाने की कोशिश शुरू करेंगे, आपकी घबराहट ग़ायब हो जाएगी। जल्दी ही आप पाएंगे कि यह परेशानी साबुन के उस बुलबुले की तरह है, जो छूते ही फूट जाता है। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा- कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ग़ौर फ़रमाएँ। ज़रूरत के वक़्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। कुछ लोगों के लिए नया रोमांस ताज़गी लाएगा और आपको ख़ुशमिज़ाज रखेगा। आप जो भी करेंगे, बिल्कुल बेहतर ढंग से करेंगे। आपका लाजवाब काम ख़ुद ही आपकी असली क़ीमत लोगों को बताएगा।

कर्क राशि >>> बेहतर ज़िन्दगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौक़ा है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। रोमांस के लिहाज़ से रोमांचक दिन है। शाम के लिए कोई ख़ास योजना बनाएँ और जितना हो सके, इसे उतना रुमानी बनाने की कोशिश करें।

सिंह राशि >>> चन्शाम का वक़्त अपने जीवनसाथी के साथ किसी फ़िल्म, थिएटर या रेस्टोरेंट में बिताना आपको सुकून देगा और आपका मन तरोताज़ा रखेगा। आज के दिन आपको शराब जैसे मादक तरल का सेवन नहीं करना चाहिए, नशे की हालत में आप कोई कीमती सामान खो सकते हैं। कुछ दिनों से आपका व्यक्तिगत जीवन ही आपके ध्यान का केंद्र रहा है। लेकिन आज आप सामाजिक कार्यों पर ज़्यादा ध्यान देंगे और ज़रूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे।

कन्या राशि >>> अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। निवेश करना कई बार आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है आज आपको यह बात समझ में आ सकती है क्योंकि किसी पुराने निवेश से आज आपको मुनाफा हो सकता है। पारिवारिक मोर्चे पर चीज़ें अच्छी रहेंगी और अपनी योजनाओं के लिए आप पूरे सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं। ख़ुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के मौक़े होंगे।

तुला राशि >>> आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाज़े खोलेंगी। जो लोग टैक्स चोरी करते हैं आज वो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। इसलिए आपको यही सलाह दी जाती है कि टैक्स की चोरी न करें। अपने जीवनसाथी के मामलों में ज़रूरत से ज़्यादा दखल देना उसकी झुंझलाहट का कारण बन सकता है। ग़ुस्से को फिर से भड़कने से रोकने के लिए उसकी इजाज़त लें, तो आसानी से इस परेशानी को हल किया जा सकता है। रोमांस के लिए बढ़ाए गए क़दम असर नहीं दिखाएंगे। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है। इस राशि के जातक आज खाली वक्त में रचनात्मक काम करने का प्लान तो बनाएंगे लेकिन उनका यह प्लान पूरा नहीं हो पाएगा।

वृश्चिक राशि >>> आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। इस राशि के कुछ लोगों को आज जमीन से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर धन खर्च करना पड़ सकता है। अपने बच्चों के लिए योजना बनाने के लिहाज़ से अच्छा दिन है। आज आप अपने दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे। दिन की शुरुआत से अन्त तक आप ख़ुद को ऊर्जा से लबरेज़ महसूस करेंगे। साफ़गोई से अपने मन की बात कहने में घबराएँ नहीं। आप एक बेहतरीन जीवनसाथी होने की ख़ुशक़िस्मती को शिद्दत से महसूस कर पाएंगे।

धनु राशि >>> हर इंसान को ग़ौर से सुनें, हो सकता है आपको अपनी समस्या का समाधान मिल जाए। आपका कोई पड़ोसी आज आपसे धन उधार मांगने आ सकता है, आपको सलाह दी जाती है कि उधार देने से पहले उनकी विश्वसनीयता अवश्य जांच लें नहीं तो धन हानि हो सकती है। नाती-पोतों से आज काफ़ी ख़ुशी मिल सकती है। रोमांटिक मुलाक़ात आपकी ख़ुशी में तड़के का काम करेगी। जो आपकी सफलता के आड़े आ रहे थे, वे आपकी आँखों के सामने ही नीचे को खिसकेंगे। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं।

मकर राशि >>> आज आपको कई दिक़्क़तों और मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है, जिस वजह से आप झुंझलाहट और बेचैनी महसूस करेंगे। विदेशों में पड़ी आपकी जमीन आज अच्छे दामों में बिक सकती है जिससे आपको मुनाफा होगा। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। आज आप अपने प्रिय से अपने जज़्बात का इज़हार करने में मुश्किल महसूस करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आपको सबसे स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। घर के कामों को पूरा करने के बाद इस राशि की गृहणियां आज के दिन फुर्सत में टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देख सकती हैं। किसी पड़ोसी, दोस्त या रिश्तेदार की वजह से वैवाहिक जीवन में अनबन मुमकिन है।

कुम्भ राशि >>> शारीरिक बीमारी के सही होनी की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। आज यार दोस्तों के साथ पार्टी में आप खूब पैसे लुटा सकते हैं लेकिन इसके बावजूद भी आपका आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केन्द्र होंगे। आज अपने प्रिय को माफ़ करना न भूलें। कार्यक्षेत्र में आपके प्रतिद्वन्द्वियों को अपने ग़लत कामों का फल मिलेगा। आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है। अपने जीवनसाथी को सरप्राइज़ देते रहें, नहीं तो वह ख़ुद को आपके जीवन में महत्वहीन समझ सकता है।

मीन राशि >>> आपको अपना अतिरिक्त समय अपने शौक़ पूरे करने या उन कामों को करने में लगाना चाहिए, जिन्हें करने में आपको सबसे ज़्यादा मज़ा आता है। यह बात भली भांति समझ लें कि दुख की घड़ी में आपका संचित धन ही आपके काम आएगा इसलिए आज के दिन अपने धन का संचय करने का विचार बनाएं। आपके जीवन-साथी की सेहत तनाव और चिंता का कारण बन सकती है। आज आप ऐसे इंसान से मिल सकते हैं, जो आपको ख़ुद अपनी ज़िन्दगी से ज़्यादा चाहता होगा। सहकर्मी आपको काफ़ी सहयोग देंगे और कार्यक्षेत्र में विश्वास की नींव पर नए रिश्तों की शुरुआत होगी। आपके घर वाले आज आपसे कई परेशानियां शेयर करेंगे लेकिन आप अपनी ही धुन में मस्त रहेंगे और खाली समय में कुछ ऐसा करेंगे जो करना आपको पसंद है।
✴️☘️विशेष आग्रह☘️✴️
अपने घर में बच्चों के साथ दैनिक पूजन एवं शंखनाद करें और अपने पडोसी व मित्रों को शंखनाद करने के लिए प्रेरित करें विशेष लाभ मिलेगा!!

☘️🙏🏻आपका दिन मंगलमय हो🙏🏻☘️
⚛️⚛️⚛️🙏🏻🙏🏻⚛️⚛️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!