Thu. Sep 17th, 2026

बक्सर जिला कांग्रेस कमेिटी कार्यालय पर बक्सर जिला कांग्रेस कमेिटी के निलंबित अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे जी की अध्यक्षता में

आधुनिक भारत के शिल्पकार, देश के प्रथम प्रधानमंत्री, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 61 वी पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन किया गया।।

डॉ पांडे ने अपने संबोधन में कहा की एक दूरदर्शी व्यक्ति के रूप में उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन – स्वतंत्रता आंदोलन, लोकतंत्र स्थापन, धर्मनिरपेक्षता और संविधान की नींव रखते हुए भारत निर्माण के लिए समर्पित किया।

उनके मूल्य सदैव हम सबको मार्गदर्शन करते रहेंगे।

डॉ पांडे ने कहां की पंडित नेहरू देश की आजादी के लिए लगभग नौ बार जेल गए एवं 9 वर्षों तक जेल में जीवन व्यतीत किया ।।

उक्त अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ प्रमोद ओझा ने कहा कि नेहरू जी आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने में अहम रोल अदा किए थे नेहरू जी दुनिया के ताकतवर नेताओं में एक थे जिन्हें विश्व के लोग नतमस्तक होकर उन्हे देखते थे ।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रो0 पीके मिश्रा ने कहां की पंडित नेहरू डिस्कवरी ऑफ इंडिया से लेकर अंतरराष्ट्रीय जगत की विभिन्न क्षेत्रों में अविश्वरणीय योगदान दिया हम सभी को गांव-गांव में प्रचार करने की आवश्यकता है ताकि नई पीढ़ी इसे सीख सके ।

नमन करने वालों में त्रिलोकी नाथ मिश्रा संजय कुमार दुबे और पप्पू दुबे श्रीमती निर्मला देवी इं राम प्रसाद द्विवेदी गुप्तेश्वर चौबे महेंद्र चौबे बब्बन तुरहा अजय यादव कुमकुम देवी रूनी देवी सहित लोगों ने पंडित नेहरू जी के पहले चित्र पर पुष्प अर्पित किया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!