भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का पूर्व प्रस्तावित 30.05.25 को बिक्रमगंज की रैली की दृष्टि से पूरे बक्सर का मॉनिटरिंग कर रहे बिहार सरकार के अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री जनक चमार जी केसठ,चौगाई,सिमरी और नवानगर चार मंडलों के मंडल कार्यसमिति बैठक हुई। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उन्हें 30.05.25 को बिक्रमगंज चलने का आह्वान किया। श्री जनक जी ने
कहा कि जब गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बनता है तो वह गरीबी को झेलते हुए गरीबों का दुख दर्द जानता है। इसलिए प्रधानमंत्री बनते ही आदरणीय मोदी जी ने गरीबों के दुख दर्द को समझा और उनके कल्याण के लिए, उनका जीवन स्तर उठाने के लिए, उन्हें समाज में प्रतिष्ठित करने के लिए, उन्हें अगली पंक्ति में लाने के लिए अनेकों लाभकारी ,जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई। जैसे -उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन खाता योजना, आदि ऐसे अनेकों योजनाएं जिससे समाज के सबसे निचले तबके के लोगों को सीधा लाभ पहुंचाने का काम किया है । मात्र10 वर्षों में 25 करोड लोगों को बीपीएल सूची से बाहर कर देना ,अपने आप में एक उदाहरण है एक रिकॉर्ड। इन योजनाओं को क्रियान्वित होने से समाज के निचले स्तर पर रहने वाले बूढ़े, बुजुर्ग ,महिलाएं बच्चे बच्चियों को तत्काल एवं डायरेक्ट लाभ पहुंचा है।ऐसे शुभचिंतक, ऐसे विचारक,अपने नेता,भारत के भाग्य विधाता, और साथ ही साथ ऑपरेशन सिंदूर के अपार सफलता ने मोदी जी कद के साथ साथ विश्व में भारत का कद ऊंचा करने वाले नेता का अभिनन्दन करने विक्रमगंज अवश्य चलें।