आई ई एस एम, बक्सर ने 78 वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह सैनिक कार्यालय मां मुंडेश्वरी अस्पताल में जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में बड़ी धूम धाम से मनाया । मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने किया । जिला के हर कोने से लगभग 500 पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओ ने बढ़ चढ़ कर भाग लिए । विशिष्ठ अतिथि बक्सर सांसद माननीय सुधाकर सिंह जी रहे । संगठन के निर्देशक सह शाहाबाद के हेल्थ केयर के अध्यक्ष डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय ने सांसद महोदय को अंग वस्त्र , बुके और और माल्यार्पण से सम्मानित किए । इसके बाद आए हुए सभी गणमान्य अतिथि गण को संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारीगण द्वारा अंग वस्त्र और माल्यार्पण से सम्मानित किया गया । जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने सांसद महोदय से सैनिकों की 20 वर्षों से चली आ रही कैंटीन , सोल्जर बोर्ड, ई सी एच एस पॉलीक्लिनिक , एवं सैनिक आरामगृह के लिए 50 डिसमिल जमीन की मांग को रखा जिसपर माननीय सांसद महोदय ने सकारात्मक जवाब देते हुए शीघ्र पूरा करने की आश्वासन दिए । उन्होंने अपने अभिवादन में कहा कि वाकई में बक्सर जिला के सैनिक अपने वेलफेयर से वंचित है । इनकी पीड़ा को मैं समझता हूं तथा सैनिकों की हर मांग को मैं पूरा करके दिखाऊंगा । सांसद महोदय ने संगठन में सराहनीय कार्य करने वाले लेफ्टिनेंट आर बी ओझा, सूबेदार कमलेश्वर राय , नायब सूबेदार हरेंद्र मिश्रा, नायब सूबेदार एच एन सिंह, नायब सूबेदार फुल बदन सिंह को प्रशस्ति पत्र और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया । तथा उपस्थित सैकडो वीरांगनाओ को सांसद महोदय द्वारा सम्मानित कराया गया । इस बार वीरांगनाओं को अंग वस्त्र से सम्मानित कराने की जिम्मेवारी डुमरांव अनुमंडल अध्यक्ष सूबेदार कमलेश्वर राय साहब ने ली थी जिसे 10,000 रुपया देकर पूर्ण रूप से निभाया । अध्यक्ष महोदय द्वारा उपस्थित सभी सैनिकों को मिलनेवाली सैनिक वेलफेयर के बारे में विस्तृत जानकारियां दी गई । दोनो आंख से अंधा बच्चा कमलेश जो ट्रेनों में भीख मांग रहा था और आई ई एम बक्सर द्वारा 20 लाख रुपया एरियर और
20 हजार प्रति माह पेंशन मिलने की खबर सुनकर सांसद महोदय
ने आई ई एस एम बक्सर की काफी सराहना की तथा कमलेश को भी अंग वस्त्र से सम्मानित की
इंडियन एक्स सर्विसमेन मूवमेंट के चेयरमैन मेजर जनरल सतबीर सिंह सेना मेडल ने वीडियो काल के जरिए सांसद महोदय से बात की और बक्सर के सैनिकों की समस्याओं से अवगत कराया । तथा सभी सैनिकों एवं वीरांगनाओ को स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाइयां दी । उन्होंने बक्सर की पीड़ित नारी मधु राय को स्व रोजगार के लिए 50 , 000 पच्चास हजार रुपए की सहयोग राशि के रूप में देने की घोषणा की । उपस्थित सभी सैनिकों ने एक स्वर में पी सी डी ए के प्रधान नियंत्रण माननीय शाम देव साहब और पी सी डी ए अधिकारी श्री मनोज सिंह साहब की काफी सराहना की जिनके द्वारा बक्सर के आई ई एस एम ने सैनिकों को लगभग 3 करोड़ रुपया दिलाया । जनरल शशांक मिश्रा के द्वारा बक्सर में सी एस डी कैंटीन लाने पर काफी सराहना की गई ।भारत माता की जय, वंदे मातरम,आई ई एस एम बक्सर जिंदाबाद, सैनिक एकता जिंदाबाद, जनरल शशांक मिश्रा जिंदाबाद, प्रधान नियंत्रक माननीय शाम देव साहब जिंदाबाद ,जनरल सतबीर सिंह जिंदाबाद , मनोज सिंह जिंदाबाद, मेजर पी के पाण्डेय जिंदाबाद, अध्यक्ष हरेंद्र तिवारी जिंदाबाद की जय घोष से सारा वातावरण गूंजता रहा । समारोह में उपस्थित
राजद जिलाध्यक्ष श्री शेष नाथ यादव,लेफ्टिनेंट कमांडर डाक्टर राजू सिंह, डाक्टर दिलशाद आलम, साबित रोहतासवी जी , डाक्टर बी के सिंह , डाक्टर ए के सिंह, रेड क्रॉस सचिव डाक्टर श्रवण
तिवारी, राष्ट्रीय सहारा ब्यूरो जितेंद्र मिश्रा, मनोज उपाध्याय राज नेता संजय सिंह, त्रिलोकी मिश्रा , शिव दयाल पांडेय,मुकेश पांडे, राकेश राय, सभापति कैप्टन बी एन पांडेय, उपाध्यक्ष सूबेदार मेजर जे पी सिंह, उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट आर बी ओझा, जिला कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर आर बी सिंह,कार्यकारिणी कमिटी के चेयरमैन कैप्टन संजय पाठक , महा सचिव कैप्टन श्री निवास सिंह, सचिव सूबेदार हरेंद्र मिश्रा, डुमरांव अनुमंडल अध्यक्ष सूबेदार कमलेश्वर राय, उप कोषाध्यक्ष पेटी ऑफिसर सुरेंद्र सिंह, तकनीकी ऑफिसर फूल बदन सिंह, उप चेयरमैन बलिराम मिश्रा, मीडिया प्रभारी गणेश सिंह, लेफ्टिनेंट लक्ष्मण चौबे, मीडिया प्रभारी नायब सूबेदार तारा बाबू, संयोजक राम नाथ सिंह, उप संयोजक काशी नाथ उपाध्याय, उप संयोजक भरत मिश्रा, राजपुर प्रखंड अध्यक्ष चंद्रजीत सिंह, सीता राम साहू, कप्तान तारकेश्वर पांडेय,कैप्टन आर सी पाल , राधा मोहन राम,नायब सूबेदार हीरा लाल यादव,धर्म राज त्रिपाठी, मार्कण्डेय पाठक, चौसा प्रखंड अध्यक्ष हरिवंश यादव , द्वारिका पांडेय, कैप्टन श्री राम चौबे, सूबेदार मेजर विजय शंकर पांडेय सूबेदार मेजर ईश्वर दयाल सिंह, सूबेदार जंग बहादुर सिंह, सूबेदार राम इकबाल सिंह,कैप्टन आर सी पाल , ललन चौबे, कमल मिश्रा, रवि कांत राय, श्री किशन लाल, एल बी राय,नारद यादव , सुनील सिंह, मोहन मुरारी पांडेय, भीम सिंह, पूर्व कोषाध्यक्ष सत्या नंद पांडेय, भरत जी पांडेय, लेफ्टिनेंट अशोक उपाध्याय, वीर नारी रिंकी देवी, उर्मिला देवी, कलावती देवी , सुशीला देवी, मधु राय, एवं सैकड़ो पूर्व सैनिक एवं वीर नारियां