Tue. Jul 28th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर, श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई।*

*जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बक्सर एवं डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत कुल 88 उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई हैं। जिसमे कुल 23 प्रतिष्ठानो में अनियमितता पाई गई है। कुल 05 प्रतिष्ठानों का अनुज्ञप्ति निलंबित किया गया है एवं कुल 17 प्रतिष्ठानों से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि 05 निलंबित प्रतिष्ठानों पर कठोर कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।*

*जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि प्रतिदिन उर्वरक कितना खपत हुआ है एवं कितना स्टॉक में अवशेष बचा हुआ है, का अद्यतन प्रतिवेदन समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे।*

*जिला पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि उर्वरक विक्रय में अनियमितता की शिकायत पर जीरो टॉलरेंस नीति का अनुपालन किया जाएगा। जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया यूरिया वितरण अनियमितता की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित पदाधिकारी/कर्मी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।*

*बैठक में जिला परिषद अध्यक्षा, जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर, जिला सहकारिता पदाधिकारी बक्सर, सदस्य विधान सभा राजपुर के प्रतिनिधि एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!