पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 80 वी जयंती दिनांक 20 अगस्त 2024 को बक्सर जिला कांग्रेस कमेिटी कार्यालय पर बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे के अध्यक्षता में मनाई गई जन्मदिन मनाने के पूर्व केक काटा गया एवं बच्चों के कलम पेंसिल कॉपी वितरण किया गया डॉ मनोज कुमार पांडे कें नेतृत्व में दलसागर पंचायत के पतेलवा ग्राम में दलित परिवारों के बीच मिष्ठान एवं फल वितरण किया गया डॉ पांडे उपस्थित परिवारों के बीच संबोधन करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव जी की सोच भारत मे दूर संचार क्रांति संचार के जनक एवं पंचायती राज व्यवस्था स्थापना कर कानून के रूप में स्थापित किया जो आज हम सब संचार क्रांति एवं पंचायती राज पर गर्व करते हैं डा पाण्डेय ने कहा कि दूरसंचार क्रांति की देन है हर हाथ में मोबाइल हर जगह कंप्यूटर घर बैठे देश और विदेशों में वार्तालाप पैसे का लेनदेन सहित अनेकों अनेक योजना का लाभ देशवासी ले रहे हैं राजीव जी भारत की विकास के लिए कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखे सतत प्रयत्नशील रहे।।
संचार एवं पंचायती दिवस के रूप में 80 वा जन्मदिवस मनाया गया
बॉक्सर विधानसभा के पूर्व विधायक पूर्व मंत्री बिहार सरकार पंडित जगनारायण त्रिवेदी जी की 99 वी जयंती श्रद्धा पूर्वक जिला कांग्रेस कमेिटी कार्यालय पर मनाई गई ।।
बक्सर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ प्रमोद ओझा राजीव जी के विचारों पर प्रकाश डाला।।
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व संगठन सचिव कामेश्वर पांडे डॉ सत्येंद्र ओझा राजीव जी के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया
सभी कार्यक्रमों का संचालन बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सदस्य विनय कुमार सिंह ने किया श्री सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राजीव जी दूरसंचार एवं पंचायती राज के जनक थे उनके अधूरे कार्यों को सरकार अगर करें तो आने वाला दिन हम लोगों को खुशहाल एवं सुखमय रहेगा
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता त्रिजोगी नारायण मिश्रा भोला ओझा सुनील कुमार पांडे अजय कुमार यादव बब्बन तुरहा महिमा उपाध्याय दिवाकर तुरहा मनोज उपाध्याय अभिषेक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन बक्सर जिला कांग्रेस कमेिटी के वरिष्ठ नेता संजय कुमार दुबे और पप्पू दुबे ने किया