Tue. Oct 27th, 2026

भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के द्वारा विकसित सी विजिल एप्प ऐड्रायड फोन पर आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। जिला निर्वाचन पदाधिकरी-सह-जिला पदाधिकारी ने इस संबंध में बताया है कि पूरे जिला में कहीं भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंधन हो रहा हो तो इसकी शिकायत सी विजिल एप्प पर की जा सकती है। शिकायत पर संबंधित पदाधिकारी तत्काल कार्रवाई करेंगे। इस एप्प की विशेषता है कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंधन से संबंधित की गयी शिकायत सीधा प्रशासन के पास पहुँचती है और फिर कार्रवाई प्रारम्भ हो जाती है। इसका इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। यूजर्स इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें केवल तस्वीर क्लिक करनी होगी या फिर वीडियो बनाना होगा। आचार संहिता उल्लंधन के बारे में संक्षेप में जानकारी देकर अगले स्टेप में इसे एप्प पर अपलोड करना होगा। इसमें शिकायतकर्ता (यूजर) की पहचान भी जाहिर नहीं होगी। यह काफी आसान प्रक्रिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!