Tue. Oct 27th, 2026

बक्सर शहर में अवस्थित विशाल मेगा मार्ट परिसर में बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 के अवसर पर नवनिर्मित सेल्फी प्वांयट (Selfie Point) का उद्घाटन फीता काटकर उप विकास आयुक्त बक्सर श्री योगेश कुमार सागर ने किया। उक्त अवसर पर उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि बक्सर जिला अवस्थित चारों विधान सभा क्षेत्र में 28 अक्टूबर 2020 को मतदान की तिथि निर्धारित है। इस अवसर पर ज्यादा से ज्यादा मतदाता मतदान करें। इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से स्वीप अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में आज सेल्फी प्वांयट का उद्घाटन किया गया है। इसे आकर्षक ढंग से बनाया गया है। इसी क्रम मे सेल्फी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। मतदातागण अपना सेल्फी खींचकर 8862820227 एवं 9110914778 नम्बर पर भेज सकते है। उत्कृष्ट सेल्फी को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए प्रथम पुरस्कार 3000=00 रूपया, द्वितीय पुरस्कार 2000=00 एवं तृतीय पुरस्कार 1000=00 रूपया रखा गया है। प्रतिभागी को अपना सेल्फी सोशल मीडिया पर भी ज्यादा से ज्यादा शेयर करने का भी अनुरोध किया गया। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान देने हेतु जागरूक हो सकें। इस अवसर पर स्वीप के नोडल पदाधिकारी वरीय उपसमाहर्ता बक्सर श्री अभिषेक श्रीवास्तव, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री आशुतोष राय के साथ बड़ी संख्या में कर्मीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!