Sat. Jun 6th, 2026

*महिला सशक्तिकरण और जीविका समूहों को मिलेगा बल*

*महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त पहल*

आज दिनांक 21 जून 2025 को माननीय मुख्यमंत्री महोदय बिहार की अध्यक्षता में “महिला संवाद” कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आहुत की गई। जिसमें जिला पदाधिकारी बक्सर, डॉ० विद्यानंद सिंह ने भाग लिया।

राज्य के विभिन्न जिलों में दिनांक 18 अप्रैल से 20 जून 2025 तक “महिला संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला संवाद के क्रम में प्राप्त आकांक्षाओं के त्वरित निष्पादन हेतु निदेशित किया गया। बक्सर जिले के सभी प्रखंडो में कुल 925 महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं। जिसमें लगभग 26,000 आकांक्षाएं प्राप्त हुए हैं।

*महिला संवाद का उद्देश्य*

ग्राम स्तर पर महिलाओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, आकांक्षाओं और सुझावों को समझना, और इनका समाधान सुनिश्चित करना। इस पहल के तहत, बक्सर सहित राज्य के अनेक जिलों में जीविका समूहों से जुड़ी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने सुझावों को साझा किया।

बक्सर जिले में इस अभियान के दौरान लगभग 26,000 महिला आकांक्षाएँ प्राप्त हुईं। इनमें रोजगार, स्वरोजगार, प्रशिक्षण, पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित मांगें शामिल थीं।

बैठक में जीविका दीदियों ने जिन प्रमुख मांगों को रेखांकित किया, उनमें शामिल हैं:

• सिलाई और ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना

• पापड़, बड़ी, अचार, सौर ऊर्जा आधारित बल्ब उत्पादन एवं सैनिटरी पैड निर्माण प्रशिक्षण केंद्र

• कोल्ड स्टोरेज जैसी संरचनात्मक सुविधाओं की आवश्यकता।

इन मांगों को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा फार्मर मैनेजमेंट ट्रैकिंग (FMT) के माध्यम से योजनाओं के क्रियान्वयन में पी०पी० (परियोजना साझेदार) संस्थाओं की भागीदारी तय की जा रही है, ताकि प्रशिक्षण और उत्पादन गतिविधियों को तीव्र गति से लागू किया जा सके।

माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि राज्य के हर वर्ग को सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित किया जाए। घोषणाएँ निम्नवत हैं:

*सामाजिक सुरक्षा पेंशन में ऐतिहासिक वृद्धि*

अब राज्य के सभी बुज़ुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को प्रतिमाह ₹400 के स्थान पर ₹1100 पेंशन दी जाएगी। यह नई व्यवस्था जुलाई 2025 से लागू होगी और प्रत्येक लाभार्थी के खाते में हर माह की 10 तारीख को राशि भेजी जाएगी। इस निर्णय से 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत अब सभी वृद्धजन, दिव्यांगजन और विधवा महिलाएं हर महीने ₹1100 पेंशन प्राप्त करेंगी। यह निर्णय समाज के वंचित वर्गों के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है।”

*हर पंचायत में कन्या विवाह भवन का निर्माण*

सभी ग्राम पंचायतों में “कन्या विवाह भवन” का निर्माण कराया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में सामूहिक विवाह तथा अन्य सामाजिक आयोजनों को उपयुक्त स्थान मिल सकेगा।

*प्रखण्ड स्तर पर जीविका दीदी रसोई की सुविधा की उपलब्धता*

*जीविका दीदियों और कर्मियों के लिए विशेष सुविधाएँ:-

1. जीविका समूहों से जुड़ी महिलाओं को बैंक ऋण पर केवल 7% ब्याज देना होगा, शेष ब्याज राशि सरकार वहन करेगी।

2. जीविका के सभी कर्मियों और पदाधिकारियों के वेतन में दोगुनी वृद्धि की जाएगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके।

*डेटा गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था में सुधार*

सरकार द्वारा इस परियोजना के तहत अतिरिक्त डेटा बिंदुओं को एकत्र करने और मौजूदा डेटा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए विशेष रणनीति बनाई जा रही है। इससे योजना की निगरानी, पारदर्शिता और प्रभावशीलता में वृद्धि होगी।

इस समीक्षा बैठक में बक्सर जिले की जीविका दीदियाँ भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने अपने अनुभव साझा किए और क्षेत्र में महिलाओं की आकांक्षाओं और जरूरतों पर प्रकाश डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!