11वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज दिनांक 21 जून 2025 को वन प्रक्षेत्र बक्सर एवं जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वाधान में कवलदह पार्क, बक्सर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 का थीम: एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग।
स्वीप आइकन श्री अभिराम सुंदर के द्वारा उपस्थित लोगों को योग कराया गया। श्री अभिराम के द्वारा वर्ष 2014 से आयोजित होने वाले योग दिवस के महत्त्व से सभी उपस्थित लोगों को अवगत कराया गया।
श्री सुरेश कुमार वनों के क्षेत्र पदाधिकारी, बक्सर ने बताया कि योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल आवश्यक है। निरोग रहने का एकमात्र कारक योग है। हम सभी को हर रोज सुबह में योग अवश्य करना चाहिए।
श्री मनिरूल शेख, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर ने योग और प्राणायाम करने के स्वास्थ्य संबंधी फायदों के बारे में बताया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उपस्थित सभी लोगों को वोट करने हेतु शपथ दिलाया गया। साथ ही कार्यक्रम के माध्यम से सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु अपील किया गया, ताकि वे एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में लोकतंत्र की मजबूती में सहभागी बन सकें।
योग कार्यक्रम में नगरवासियों ने बढ़ चढ़कर कर हिस्सा लिया।
उक्त अवसर पर श्री शैलेश कुमार राय, जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति बक्सर, वनरक्षी श्री नीतीश कुमार, श्री अनीश कुमार, श्री रामशरण, श्री आशीष कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।