Fri. Apr 17th, 2026

बक्सर जिलान्तर्गत उद्वह सिंचाई योजना सहित मलई बराज योजना द्वितीय पुनरीक्षित का निर्माण कार्य के लिए कुल 20495.64 लाख रूपये (दो सौ चार करोड़ पंचानबे लाख चौसठ हजार रूपये मात्र) की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई।

जिला पदाधिकारी द्वारा योजना का विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त किया गया। कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल नावानगर के द्वारा बताया गया कि उक्त कार्य का निविदा हो चुका है। जिसकी तकनीकी स्वीकृति हेतु विभाग को भेजा गया है। काव नदी में जल संचयन कर लिफ्टिंग के द्वारा भोजपुर कैनाल एवं केसठ 3 डिस्ट्रीब्यूशन जल का निछेद किया जाएगा। साथ ही केसठ 3 डिस्ट्रीब्यूशन में केसठ 4 डिस्ट्रीब्यूशन विभाग द्वारा कराए जाने वाले अर्थ रिमूविंग कार्य का भी जानकारी लिया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा असंतोष व्यक्त करते हुए कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल नावानगर को निर्देश दिया गया कि अर्थ रिमूविंग वर्क टाइमलाइन में कार्य को प्रारंभ करते हुए कार्य प्रगति प्रतिवेदन अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव को भेजना सुनिश्चित करेंगे।

अभी तक बक्सर जिला में केसठ 3 में कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है, जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया। मलई बराज परियोजना को निर्धारित अवधि में पूरा करने हेतु कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल नावानगर को स्पष्ट निर्देश दिया गया।

सोन नहर प्रणाली अन्तर्गत केसठ-03 वितरणी एवं भोजपुर वितरणी, अंतिम छोर पर अवस्थित रहने के कारण सिंचाई के समय जलस्राव का अभाव होता है। बक्सर जिले के चौंगाई, ब्रह्मपुर, केसठ, नावानगर क्षेत्र के सिंचाई क्षेत्र में किसानों को कठिनाई होती है। सरकार द्वारा इस निर्णय से केसठ-3 वितरणी एवं भोजपुरी वितरणी के अंतिम बिंदु तक सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा। जिससे चौंगाई, ब्रह्मपुर, डुमरॉव, केसठ, नावानगर प्रखण्ड क्षेत्र के लगभग 5630 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा पुर्नस्थापित की जा सकेगी एवं किसानों को लाभ पहुँचेगा।

निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव, कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल नावानगर, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी नावानगर एवं अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!