बिहार राज्य रोगी कल्याण समिति के तरफ से बक्सर जिला सदर अस्पताल के मानव सदस्य के रूप में रवि राज एवं एनडीए के अन्य साथी डॉक्टर हिंगमनी, राममूर्ति राम, विनोद ठाकुर, मीना सिंह, लक्ष्मण शर्मा, इंदु देवी एवं डॉ राजेश मिश्रा को मनोनीत किया गया है. मनोनीत सदस्यों को बधाई देने वालों में जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, संजय सिंह राज नेता, राजेश कुशवाहा, सत्यानंद कुशवाहा, मंटू उपाध्याय एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भवन, धनंजय राय तथा सैकड़ो साथियों ने फोन एवं सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी. शीर्ष नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को धन्यवाद देते हुए रवि राज ने भरोसा दिलाया क़ी इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे एवं जनता क़ी जो भी समस्या होंगी उसको समाधान करने का प्रयास होगा।