आज बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आगामी 18 जनवरी 2025 को पटना में राहुल गांधी जी के आगमन को लेकर तैयारी को बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे जी की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी कार्यक्रम प्रभारी पीयूष शुक्ला एवं जिला अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे ने कहा कि आगामी 18 जनवरी को सदाकत आश्रम में होने वाले राहुल गांधी के कार्यकर्ता सम्मेलन में बक्सर के हजारों हजार कार्यकर्ता शिरकत करेंगे युवा हृदय सम्राट राहुल गांधी जी को भव्य स्वागत करने की तैयारी बक्सर जिला कांग्रेस कमेिटी कर रही है डॉ मनोज पांडे ने संयुक्त रूप से कहा कि यह बड़े ही भाग्य की बात है राहुल जी सदाकत आश्रम में हम सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी हर स्थिति में उनका स्वागत के लिए तैयार खड़ी रहेगी प्रेस वार्ता डॉ पांडे ने बताया कि हमारे कांग्रेस कार्यकर्ता महिला कांग्रेस युवा कांग्रेस एनएसयूआई सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष इस तैयारी में दिनो रात मेहनत कर रहे हैं यहां से कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क मार्ग एवं रेल मार्ग से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे डॉ पांडे ने कहा कि राहुल गांधी का बिहार की धरती पर 2025 मे प्रथम बार आगमन को ऐतिहासिक बनाएगा बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रभारी पियूष शुक्ला ने कहा कि बक्सर जिला की तैयारी की समीक्षा को देखकर जमीनी कार्यकर्ता डॉ मनोज पांडे जी के कुशल एवं कांग्रेस कार्यकर्ता की पहचान स्पष्ट दिखाई देती है श्री शुक्ल ने कहा कि हम सबों के नेता के तैयारी बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी जिस तरह से कर रही है बिहार में अलग पहचान स्थापित करने में कामयाब होगी।।
प्रेस वार्ता में महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष श्रीमती रूनी देवी त्रिजोगी नारायण मिश्रा संजय दुबे और पप्पू दुबे अजय यादव श्रीमती निर्मला देवी कुमकुम देवी मुख्य लोगों ने भाग लिया