
मशरुम उत्पादन का लाईव डेमो देखेंगे बक्सर के युवा बेरोजगार
बेरोजगार युवक व युवतियों का कोचस में एक दिवसीय परिभ्रमण
बक्सर: बेरोजगार युवक व युवतियों के लिए खुशखबरी है। ई किसान भवन,बक्सर के सभागार में तीस युवक व युवतियों का 380 घंटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षणोपरांत बिहार कौशल विकास मिशन अंतर्गत प्रमाण-पत्र दिया जायेगा, जिससे युवक व युवतियाॅं स्वरोजगार कर सकते हैं। आत्मा के परियोजना निदेशक-सह-जिला कृषि पदाधिकारी श्री मनोज कुमार ने बताया कि आत्मा द्वारा कृषि व कृषि से सम्बद्ध विषयों पर रोजगार स्थापित करने हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रशिक्षण के दौरान दिन शुक्रवार को प्रशिक्षण में शामिल व्यक्तियों को मशरुम उत्पादन का लाईव डेमो दिखाने हेतु रोहतास जिले के कोचस में भेजा गया, जहाॅं मशरुम उत्पादन से सम्बंधित सभी तकनीकों से रुबरु होंगे। जिला कृषि पदाधिकारी श्री मनोज कुमार ने बताया कि मशरुम द्वारा अचार, साॅस, गुलाबजामुन, मशरुम पाउडर इत्यादि का उत्पादन किया जा रहा है, जिसमें उक्त परिभ्रमण मिल का पत्थर साबित होगा। प्रशिक्षणार्थियों के साथ टीम लीडर के रुप में बीटीएम श्री अजय कुमार सिंह तथा एटीएम धर्मेन्द्र कुमार सिंह को प्रतिनियुक्त कर भेजा गया है। मौके पर उप परियोजना निदेशक, बेबी कुमारी, आत्माकर्मी चंदन कुमार सिंह, विकास कुमार राय, रघुकुल तिलक, त्रिपुरारीशरण सिन्हा, दीपक कुमार सहित प्रशिक्षणार्थी नेहा शर्मा, शशीभूषण शर्मा, दिनेश कुमार सिंह, विश्वजीत ओझा, बिनोद कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार, मिथिलेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।