भाजपा की स्थापना दिवस कल धुमधाम मनेगा
भाजपा विधि प्रकोष्ठ के द्वारा सिविल कोर्ट बक्सर के बार भवन में सप्ताहिकी बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुमन कुमार श्रीवास्तव वो संचालन शशि भूषण राय के द्वारा किया गया बैठक में मुख्य रूप से पार्टी संबंधित कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष सुमन श्रीवास्तव के द्वारा कल दिनांक 6 अप्रैल 2025 को भाजपा की स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने हेतु रणनीति तैयार की गई साथ ही साथ स्थापना दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर भाजपा का झंडा लगाने तथा रामनवमी के अवसर पर विभिन्न जगहों से रामनवमी की निकलने वाली जुलूस को शांतिपूर्वक सफल बनाने में अधिवक्ताओं की क्या योगदान होगा उस पर प्रकाश डाला गया साथ ही साथ जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी उस समय 1984 में भाजपा केवल दो सीट पर जीत हासिल कर पाई थी और आज विश्व के सबसे बड़ी पार्टी के श्रेणी में भाजपा है । बैठक में मुख्य रूप से सुशील कुमार पाठक सुरेंद्र यादव लोकेश मिश्रा बिजेन्द्रनारायण चौबे इंद्रदेव राय वीरेंद्र सिंह संजय पांडेय गोपाल चौधरी रवि शंकर सिंह ईश्वरी राय के अलावे बहुत सारे अधिवक्ता उपस्थित रहे।