विगत दिनों में महागठबंधन के नेताओं द्वारा बिहार में SIR का विरोध करते-करते राजनीति की हद पार कर दी। सरकार की नीतियों का विरोध करते-करते भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वर्गवासी मां को अपशब्द भाषा का प्रयोग कर गाली देने का कार्य किया गया है। भारतीय जनता पार्टी और एनडीए गठबंधन ने महागठबंधन के इस कुकृत्य को गंभीरता से लिया है और आज दिनांक 04.09. 25 को उसके विरोध में बिहार बंद का आह्वान कर दिया था, उसी क्रम में आज एनडीए गठबंधन बक्सर के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा बक्सर बंद को सफल बनाने के लिए बक्सर के रोड पर फ्लैग मार्च किया।फ्लैग मार्च के दौरान बक्सर के कारोबारी एवं व्यवसाययों ने भरपूर समर्थन किया और निर्धारित समय तक अपनी दुकानें बंद कर बन्द का समर्थन किया। फ्लैग मार्च के दौरान एनडीए कार्यकर्ताओं ने राहुल तेजस्वी हाय हाय, राहुल तेजस्वी शर्म करो,
महिलाओं का अपमान नहीं सहेंगे, नही सहेंगे
का गगन भेदी नारा लगाते हुए शहर के बीर कुंवर सिंह चौक पर पर फ्लैग मार्च सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार सिंह ने कहा कि महागठबंधन के नेताओं का मानसिक पतन हो चुका है। जिस तरह से महा गठबंधन के खुले मंच से भारत ही नहीं विश्व के ताकतवर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वर्गीय माताजी के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया इससे साफ जाहिर होता है कि महागठबंधन के राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का नैतिक पतन हो गया है। बिहार ही नहीं भारत की माताओं ने भी मोदी जी के माता जी को गाली देने के कुकृत्य को गंभीरता से लिया है और आने वाले 2025 के विधानसभा चुनाव में मातृशक्ति ने वोट के माध्यम से विक्षिप्त नेताओं को बताने का कार्य करेंगी और बताएंगी की माता को गाली नहीं दिया जाता है। जदयू के पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने भी महागठबंधन के मंच का बिरोध किया और कहा की आने वाले समय में बिहार से महागठबंधन का सफाया निश्चित है।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिशिर चौबे ने कहा की देश के प्रधानमंत्री जी के माता जी के विषय में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से जिस तरह भाषा का प्रयोग कर भद्दी भद्दी गालियां दी गई वह केवल शर्मनाक ही नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति पर सीधा हमला है। हम साफ साफ शब्दों में कहना चाहते हैं कि यह आंदोलन शुरुआत है। अगर कांग्रेस और राजद इसी राह पे चलते रहे तो एनडीए कार्यकर्ता गांव-गांव, गली गली जाकर जनता को सच्चाई बताएंगे और उन्हें लोकतंत्र में करारा जवाब देंने का कार्य करेंगे।अन्य वक्ताओं में अरुण कुशवाहा,रानी चौबे, अमरेन्द्र पाण्डेय, धन्नजय राय ने भी महागठबंधन के कार्यशैली पर घोर निन्दा की।
कार्यक्रम में एनडीए गठबंधन के सभी नेता, सभी कार्यकर्ता और जनता ने बन्द को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।