Wed. Apr 22nd, 2026

बक्सर : विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक श्री राजकुमार चौबे के नेतृत्व में शुक्रवार यानी दूसरे दिन भी “सनातन जोड़ो यात्रा” का आयोजन भव्य रूप से किया गया। यात्रा का शुभारंभ सुबह 9 बजे अहिल्यावली धाम, अहीरोली से हुआ, जहाँ से श्रद्धालुओं ने नारद आश्रम, नंदांव हेतु प्रस्थान किया। सुबह 11:00 बजे नंदांव में आयोजित विशाल सनातनी जनसभा में श्री राजकुमार चौबे ने संबोधित करते हुए कहा – सनातन ही राष्ट्र को जोड़े रख सकता है और बक्सर की धरती सनातन की धरा है। उनके इस आह्वान का उपस्थित जनसमूह ने जय श्रीराम और माता सीता के नारों के साथ समर्थन किया और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा

यात्रा के दौरान चारों ओर उल्लास और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। बक्सरवासियों में अपार ऊर्जा और आस्था का संचार हुआ। यात्रा में शामिल गाड़ियों का लंबा काफ़िला शहर की सड़कों पर लगातार तांता लगाए रहा। गली-गली और चौराहों पर स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया। श्री राजकुमार चौबे यात्रा में शामिल विश्वामित्र सेना के सभी सदस्यों एवं बक्सर की जनता का अभिवादन करते हुए नजर आए उन्होंने कहा कि आज बक्सर की धरती ने यह सिद्ध कर दिया है कि जब बात सनातन की हो, तो हर सनातनी एकजुट होकर खड़ा होता है। आगे उन्होंने कहा – अयोध्या काशी की तर्ज पर बक्सर को विकसित करेंगे।

यात्रा के माध्यम से सनातन धर्म की महत्ता, सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखने का संदेश दिया गया। हजारों की संख्या में शामिल बक्सरवासियों ने संकल्प लिया कि वे अपनी आने वाली पीढ़ियों को सनातन की मूल जड़ों से जोड़कर बक्सर को उसका खोया गौरव और अधिकार वापस दिलाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!