Fri. Apr 24th, 2026

बक्सर के संस्कृती विरासत को सहजने कार्य ही हमारे संगठन का मुख्य लक्ष्य है। उक्त बातेें महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार ने दरहपुर एनएच 912 स्थित एक कैफे पर प्रेस को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने आगे कहा कि हम सरकार से सभी सांस्कृतिक स्थलों के पास आश्रम बनवाने की मांग करते हैं। यह लड़ाई हमारी लड़ाई नहीं हम पूरे बक्सर के लिए स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रहे हैं। जिला जब नेतृत्व विहीन है तो इसका सांस्कृतिक विकास कैसे संभव है। यहां जो भी आता अपना पेट भरता है। बाहर से आये लोग यहां के लिए कुछ नहीं करते। कोई पूछने वाला नहीं कि बक्सर में यह क्या हो रहा। हमेशा बक्सर के लिए साजिश होता रहा है। ऐसे नेतृत्वकर्ताओं कारण ही बक्सर का अभी तक सांस्कृतिक विकास नहीं हो पाया। यह यहां के लोगों के लिए स्वाभिमान की लड़ाई है। छह साल से कार्यरत हैं हम यहां। फिलहाल कोई मेरी राजनीतिक इच्छा नहीं है। सभी पार्टी के लोग बक्सर को छला है। धार्मिक स्थल के पास मुर्गा मीट की दुकान गलत है। इतने दिन में हमें सफलता मिली है। अयोध्या के तर्ज अपने बक्सर का विकास करना चाहते हैं। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान शाहाबाद संयोजक रविराजख, राष्ट्रीय मिडिया काडिनेटर अशाेक, अभिषेक राय, अनिल राय, अभिमन्यु राय, प्रेस कांफ्रेंस के दौरान शाहाबाद संयोजक रविराजख, राष्ट्रीय मिडिया काडिनेटर अशाेक, अभिषेक राय, अनिल राय, अभिमन्यु राय उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!