Wed. Oct 28th, 2026

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और बनारस हिंदु युनिवर्सिटी के संस्थापक पंडित मदन मोहन मालवीय की स्मृति में जयंती के अवसर पर महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार ने कंबल वितरण सह स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कराया। नगर के पीपरपाती रोड स्थित इंद्रधनुष प्रतिष्ठान से उक्त कार्यक्रम का संचालन किया गया। जहां सैकड़ों की संख्या में पहुंचे गरीब असहाय लोगों को कंबल दिया गया। वहीं पहुंचे लोगों का मुफ्त स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां भी बांटी गयी। पूरे कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन के शाहाबाद संयोजक रविराज ने किया। सर्वप्रथम उपस्थित सभी आगत अतिथियों का स्वागत स्मृतिचिन्ह और नये साल के कैलेंडर डायरी देकर फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक ने किया। उसके बारी बारी से सभी असहाय और गरीब लोगों को कंबल प्रदान किया गया। वहीं वृद्ध लोगों को फाउंडेशन के च्यवनप्राश भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजकुमार चौबे ने कहा कि बक्सर को सनातनी बक्सर के रूप में पूरे विश्व में लोग देखें यही हमारा लक्ष्य है। इस तरह का कार्यक्रम प्रत्येक साल अनवरत चलेगा। जिस राम की जन्मभूमि अयोध्या है। उसी तरह से उनके कर्म भूमि बक्सर हो यही लक्ष्य रहेगा। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य जांच का कार्य डा एडी उपाध्याय, डा एमके मिश्रा ने किया। माैके पर फाउंडेशन राष्ट्रीय मिडिया क्वाडिनेटर अशोक उपाध्याय, जदयू जिला अध्यक्ष अशाेक यादव, धीरज सिंह, रविकांत कुशवाहा, संजय कुमार, अजय कुमार, हरिशंकर दुबे, अनिरूद्ध तिवारी, आजाद सिंह राठौर, विजय शंकर सिंह, सिद्धेश्वरानंद बक्सरी, बिलेंद्र कुमार बबलू, बैजनाथ प्रसाद समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!