Fri. Apr 17th, 2026

अपर समाहर्ता बक्सर, कुमारी अनुपम सिंह के द्वारा अंचल कार्यालय राजपुर का निरीक्षण किया गया।*

*निरीक्षण के क्रम में निम्न निर्देश दिए गए:-*

*अभियान बसेरा 2 की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया गया कि अभियान बसेरा 2 में विलोपित किए गए परिवारो के संबंध में अभिलेख खोलकर इसकी सूची उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। यह सरकार की प्राथमिकता कार्य की सूची में शामिल है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।*

*परिमार्जन प्लस की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया गया कि अंचल अधिकारी/राजस्व अधिकारी आवेदन प्राप्त होते ही इसका गुणवत्ता पूर्ण निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे। किसी भी हालत में आवेदन को लंबित नहीं रखेंगे।*

*दाखिल खारिज की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया गया कि 35 दिन एवं 75 दिन वाले सभी वादों का निष्पादन यथाशीघ्र करना सुनिश्चित करेंगे। यदि किसी अंचल अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी पर ज्यादा दिनों से वाद लंबित रखा पाया जाता है तो उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।*

*सभी राजस्व कर्मचारी बड़े बकायेदारों को नोटिस निर्गत करते हुए विभाग द्वारा निर्धारित लगान अद्यतीकरण सप्ताह में लगान वसूली करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही क्षेत्रीय कर्मी के लिए भ्रमण पंजी संधारित कर उसके माध्यम से क्षेत्र में जाने से पहले उसमें अंकित करना सुनिश्चित करेंगे। कार्यालय के कर्मी ससमय 10:30 बजे कार्यालय में उपस्थित रहेंगे एवं 5:00 बजे के बाद कार्यालय छोड़ेंगे। किसी कर्मी का अनुशासनहीनता तथा कार्य में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगले बैठक में दिए गए निर्देश का अक्षरश: अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!