Wed. Apr 22nd, 2026

बक्सर विधानसभा के बक्सर के किला मैदान में पूर्व से प्रस्तावित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का कार्यकर्ता सम्मेलन आज दिनांक 29.0 8.25 को आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता अशोक यादव जिला अध्यक्ष जदयू तथा संचालन का कार्य भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन के द्वारा किया गया। सम्मेलन में नित्यानंद राय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री, भारत सरकार, महाबली सिंह कुशवाहा सांसद, रणविजय सिंह विधायक आरएम ,श्रीमती शोभा सिंहा पासवान प्रदेश अध्यक्ष महिला लोजपा, गिरधारी यादव प्रदेश प्रवक्ता हम, ऋतुराज सिंहा राष्ट्रीय मंत्री भाजपा, संतोष कुमार निराला पूर्व मंत्री, बलिराम कुशवाहा जिला अध्यक्ष हम आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया, तत्पश्चात एनडीए कार्यकर्ता नित्यानंद राय सहित उपस्थित नेताओं का बड़े माला से स्वागत किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए संतोष कुमार निराला पूर्व मंत्री ने कहा कि बिहार में एनडीए गठबंधन पूरी तरह से एकजुट होकर पूरे जोश खरोस से चुनाव लड़कर बिहार में पुनः नीतीश कुमार की अगुवाई में तथा नरेंद्र मोदी जी के निर्देशन में चुनाव लड़कर एनडीए की सरकार बनाएगी। बिहार की जनता नीतीश कुमार के कार्यों से खुश है संतुष्ट है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए महाबली सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार जिस तरह तरक्की कर रहा है उससे बिहार के लोगों जीवन स्तर उठा है ।हम फिर पुनः बिहार में एनडीए की सरकार बनाएंगे। भाजपा राष्ट्रीय मंत्री रितु राज सिन्हा ने कहा कि 2025 में 225 सीट के साथ नीतीश जी की अगुवाई में बिहार की जनता एनडीए की सरकार बनाने जा रही है। विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहां की रिस्ते नाते और संबंधों को तार तार करने वाले नरेंद्र मोदी जी को गाली देते हैं तो कोई ताज्जुब की बात नहीं है।वे तो अपने घर के रिस्ते को नही समझते तो दुसरे की कैसे समझेंगे।आने वाले 2025 के चुनाव में बिहार के लोग बता देंगे की एक गरीब के बेटा को गाली देने से क्या क्या हो सकता है।

अंत में सम्मेलन को संबोधित करते हुए नित्यानंद राय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री भारत सरकार ने सभा में उपस्थित जनता जनार्दन और मातृशक्ति तथा सभी माताओं को प्रणाम कर आशीर्वाद लिया और कड़े तेवर में कहा की विपक्ष के युवराजों को यह बात पच नहीं रही हैं की एक गरीब का बेटा प्रधानमंत्री कैसे बन गया।वो चाहे राहुल गांधी हो, तेजस्वी यादव हो या अखिलेश यादव हों। चोरों की खानदान नरेंद्र मोदी जी के मां को गाली देता है। इन नासमझों को यह पता नहीं है कि अपनी मां हो या दूसरे की मां , मां को गाली नहीं दिया जाता ।हमने अपनी संस्कृति और सभ्यता में मां को भगवान का दर्जा दिया है। मां को लक्ष्मी का रूप माना गया है ।उन्होंने नरेंद्र मोदी की मां को गाली नहीं दिया है देश की सभी माताओं को गाली दिया है जिसका श्राप भी उन्हें ही लगेगा। आने वाले चुनाव में देश की मातृशक्ति, देश की मां या बताने का कार्य करेंगी की मां को गाली नहीं दिया जाता है ।मां को गाली देने वाले की विदाई निश्चित है देश के साथ-साथ बिहार से भी। बिहार के चुनाव में सभी माताऐं बहने मिलकर एक साथ वोट के माध्यम से या बताने का प्रयास करेंगे की मां को गाली नहीं दिया जाता। माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास की उंचाई पर पहुंच रहा है। गाली देने वाले की बिदाई तय है।अन्त में धन्यवाद ज्ञापन अखिलेश सिंह जिला अध्यक्ष लोजपा ने किया।

सम्मेलन में एनडीए के सभी जिला पदाधिकारी,सभी मंडल अध्यक्ष तथा सभी वरिष्ठ एवं कनीष्ठ कार्यकर्ता तथ उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!