
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 73वें जन्मदिन भारतीय जनता युवा मोर्चा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ प्रिय रंजन चौबे की अध्यक्षता में मनाया गया। उनके स्वस्थ जीवन और लंबी उम्र की भगवान से प्रार्थना किया। वहां मौजूद लोगों ने माननीय प्रधानमंत्री जी का कार्यकाल जैसा स्वर्णिम है इसी तरह उनका जीवन भी ऐसे ही स्वर्णिम रहे। साथ ही लंबी उम्र की कामना भी किया। जिसमें स्लाम इलाके लाइट एंड साउंड परिसर, बक्सर में बच्चों के बीच कॉपी, पेन, पेंसिल, लड्डू और तथा चॉकलेट का वितरण किया गया।
डॉक्टर चौबे ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के सपने को साकार करते हुए यहां बच्चों के बीच शिक्षा को लेकर यह एक जागरूकता कार्यक्रम था जिसमें बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। उस बस्ती में कुछ ही बच्चा मैट्रिक तक पढ़ाई किया है इसलिए वैसे बस्ती में युवा मोर्चा द्वारा यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिससे अभिभावक और बच्चे शिक्षा को लेकर जागरूक हो सके। डॉ प्रियरंजन चौबे ने प्रधानमंत्री जी द्वारा दिए गए संदेश को भी कहा, साफ सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए उनके जीवन स्तर में बदलाव को लेकर जागरूक करने और पढ़ाई में कैसे रुचि हो इसके लिए टिप्स भी दिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अक्षय ओझा, जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंह, सौरभ चौबे, सोनू ओझा, सुमित उपाध्याय, चंदन सिंह, चंदन कुमार, गोलू कुमार, सतेंद्र पांडे,चंचन जी,अजय यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।